करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

न्यूज4यूमेडिकल

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 2800 पदों पर निकली भर्ती :

एनएचएम भर्ती
एनएचएम भर्ती

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), उत्तरप्रदेश ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 2800 पदों पर भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस जल्द ही पूरी होने वाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आवेदन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई तक जारी रहेगी।

पदों की संख्या- 2800

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) / B.Sc. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा से छूट से जु़ड़ी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

जरूरी तारीखें-

आवेदन शुरू होने की तारीख- 30 जून
आवेदन की आखिरी तारीख- 20 जुलाई
सिलेक्शन प्रोसेस

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 30 जून से 20 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
करियर ऑप्शनटेक्नीशियनमेडिकल

अवसरों की कमी नहीं मेडिकल टेक्नालॉजी में

मौजूदा दौर में मेडिकल टेक्नोलोजिस्ट के रूप में कार्य करके एक युवा न सिर्फ चिकित्सकों, पैथोलोजिस्ट और लेब टेक्नीशियन का काम आसान कर सकते हैं बल्कि अच्छी आय व प्रतिष्ठा के साथ खुद का शानदार व्यवसाय भी कर सकते हैं। कई राज्यों में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *