करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

न्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

UPSC CSE 2021:आयोग ने एग्जाम सेंटर में बदलाव के लिए ओपन की एप्लीकेशन विंडो,

upsc-civil-service
upsc-civil-service

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्र बदलने के लिए एप्लीकेशन विंडो ओपन कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकेंगे।

एप्लीकेशन विंडो 19 जुलाई, 2021 को शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के अलावा कैंडिडेट्स भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए केंद्रों में बदलाव कर सकते हैं। इस बार यह परीक्षा 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

दो चरण में होगा परीक्षा केंद्र में बदलाव

एग्जाम सेंटर चेंज करने के दो चरण होंगे। पहले फेज में 12 जुलाई से 19 जुलाई, 2021 तक परीक्षा केंद्र बदले जा सकेंगे। वहीं, दूसरा फेज 26 जुलाई, 2021 से शुरू होगा। इसके तहत कैंडिडेट 30 जुलाई, 2021 (शाम 06.00 बजे) तक केंद्र में बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स की बड़ी संख्या के चलते बढ़ी केंद्रों की संख्या

जारी नोटिफिकेशन में UPSC ने कहा था कि, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के कैंडिडेट्स की बड़ी संख्या को देखते हुए आयोग ने हाल ही में सिविल सेवाओं के लिए अल्मोड़ा, उत्तराखंड, श्रीनगर, नासिक और सूरत में चार अतिरिक्त केंद्र बनाने का फैसला किया है।

ऐसे करें परीक्षा केंद्र में बदलाव

सबसे पहले UPSC के ऑफिशियल पोर्टल, upsconline.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर परीक्षा केंद्र बदलने के लिए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर सेंटर चेंज करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
अब दिए गए निर्देर्शों को पढ़ कर आगे बढ़ें।
इसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और कैप्चा भर कर कंटिन्यू करें।
अब आप आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
आरएएसप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

RAS-2023- एक जुलाई से करें आवेदन: 905 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (आरएएस) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 भर्ती के एक जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। कुल 905 (राज्य सेवाएं – 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं -481) पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। आयु सीमा एक जनवरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *