
मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के चयन के लिए लगभग हर वर्ष एमपी पीएससी परीक्षा का आयोजन करता है। मध्य प्रदेश सिविल सर्विस परीक्षा तीन चरण-प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में होती है। इसके तहत राज्य प्रशासनिक सेवा-डिप्टी कलक्टर, राज्य पुलिस सेवा-डीएसपी, जनसंपर्क, स्कूली शिक्षा, को-ऑपरेटिव विभाग, जेल अधीक्षक, तहसीलदार वाणिज्यकर अधिकारी, स्टेट एकाउंट सर्विस आदि के अधिकारियों का चयन किया जाता है।
एमपी पीएससी; योग्यता
कैंडिडेट्स के पास विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी संकाय में स्नातक डिग्री होना चाहिए।
सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष
गैर-वर्दी पदों के लिए अधिकतम आयु 40 और वर्दी पदों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए।
महिलाओं को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स, प्रदेश के मूल निवासी को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाती है।
मध्यप्रदेश से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष तक ही है।
मध्यप्रदेश रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना चाहिए।
एमपी पीएससी; आवेदन शुल्क
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए
अनारक्षित और दूसरों के लिए 500 रुपए
एमपी पीएससी; प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
प्रारम्भिक परीक्षा में दो प्रश्न पत्र रहेंगे। पहला-सामान्य अध्ययन व दूसरा सामान्य अभिरुचि परीक्षण। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 200 नम्बर के 100 सवाल होते हैं। इसको हल करने लिए 2-2 घंटे का समय मिलेगा। नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार यानी बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार सम्भावित उत्तर होंगे। सही उत्तर ओएमआर शीट में देना होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र हिन्दी के साथ अंग्रेजी में भी होगा।
यह केवल स्क्रीनिंग टेस्ट है। इसमें प्राप्त अंक के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चयन होगा। अंतिम चयन सूची केवल मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्मित की जाएगी।
यह होगा पाठ्यक्रम
पहले प्रश्नपत्र में सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास एवं स्वतंत्र भारत, भारत का भूगोल, विश्व की सामान्य भोगौलिक जानकारी, भारतीय राजनीति एवं अर्थव्यवस्था, खेलकूद, मध्यप्रदेश का भूगोल, इतिहास, संस्कृति एवं राजनीति, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम, मानव अधिकार संरक्षण 1993 आदि टॉपिक रहेंगे।
द्वितीय प्रश्नपत्र में बोधगम्यता, संचार कौशल सहित अंतर वैयक्तिक कौशल, तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता, निर्णय लेना एवं समस्या समाधान, आधारभूत संख्यनन आदि टॉपिक रहेंगे। हिंदी भाषा में बोधगम्यता कौशल जो 10वीं स्टैण्डर्ड का होगा।
द्वितीय प्रश्नपत्र केवल क्वालिफाइंग होगा अर्थात् इसमें न्यूनतम उत्तीर्णांक तो अर्जित करने होंगे पर इस पेपर में प्राप्त अंकों को प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम के लिए गुणानुक्रम निर्धारण में शामिल नहीं किया जाएगा। केवल प्रथम प्रश्नपत्र में प्राप्त अंकों के गुणानक्रम के आधार पर प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।
प्रारम्भिक परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया जाता है। ध्यान रहे कि मुख्य परीक्षा की पात्रता के लिए उम्मीदवार को प्रारम्भिक परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र में न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार के लिए न्यूनतम अंक 30 फीसदी है।
एमपी पीएससी; मुख्य परीक्षा का पैटर्न
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा लिखित वर्णनात्मक होगी। इसमें छह प्रश्नपत्र रहते हैं। सामान्य हिंदी और निबंध लेखन निबंध के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा और अन्य पेपर के लिए 3 घंटे। सामान्य अध्यान के तीन प्रश्नपत्र 300 व एक 200 नंबर का होगा। सामान्य हिंदी 200 अंक व हिंदी निबंध 100 अंक का होगा। सबको जोड़ दिया जाए तो मेंस में कुल पूर्णांक है-1400।
सामान्य अध्ययन पेपर 1 से लेकर 4 तक के प्रश्नपत्र में दो खंड में 3-3 यानी कुल 6 प्रश्न रहेंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर अनिवार्य होगा। सामान्य हिंदी में कुल 10 प्रश्न रहेंगे और सभी प्रश्नों का उत्तर अनिवार्य होगा। निबंध के पेपर में तीन निबंध रहेंगे जिनमें से पहला 1000 शब्दों का, दूसरा और तीसरा 250-250 शब्दों में लिखना होगा। 12 निबंधों का विकल्प आपको दिया जाएगा जिनमें से तीन का चयन आपको करना होगा। 1000 शब्दों वाला निबंध 50 अंक का होगा। बाकी दो के कुल 25-25 नम्बर के होंगे।
सामान्य अध्ययन
1.इतिहास, भूगोल, जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन
इतिहास भाग में विश्व इतिहास, भारतीय इतिहास, मध्यकालीन भारतीय इतिहास, आधुनिक भारतीय इतिहास जैसे ब्रिटिश आक्रमण, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता के बाद के संघर्ष पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
संस्कृति भाग में मध्य प्रदेश के विशेष संदर्भ के साथ भारतीय संस्कृति और विरासत जैसे विषय शामिल होंगे।
भूगोल का हिस्सा भारतीय भूगोल (भौतिक और मानव दोनों) मृदा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग पर केंद्रित होगा।
आपदा प्रबंधन एक महत्वपूर्ण विषय भी है। मानव निर्मित आपदा, सामुदायिक योजना और मामले के अध्ययन जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दें।
2. संविधान, सुरक्षा मुद्दे, सामाजिक विधान, सामाजिक क्षेत्र आदि
संविधान के भाग में मौलिक अधिकार, राज्य नीतियों के निदेशक सिद्धांत, केंद्र और राज्य विधानसभाएं, न्यायपालिकाए पंचायती राज जैसे विषय शामिल होंगे।
सामाजिक विधान के लिए-राज्य और केंद्रीय कैबिनेट द्वारा पारित चालू विधेयकों और एक बहस में लोगों पर अधिक ध्यान केंद्रित करें।
सोशल सेक्टर सेगमेंट के तहत हेल्थ हेल्थ सर्विसेज, टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन जैसे फैमिली हेल्थ क्लच माक्र्स। एलीमेंट्री एजुकेशन और लड़कियों की शिक्षा से संबंधित मुद्दों पर वर्तमान अपडेट पर विशेष ध्यान देने के साथ एजुकेशन सिस्टम के बारे में पढऩा चाहिए।
3. विज्ञान और प्रौद्योगिकीए तर्क और डेटा व्याख्या, प्रौद्योगिकी
विभिन्न अन्य राज्य सेवा परीक्षाओं के विपरीत, एमपीपीएससी अपने मुख्य परीक्षा में तर्क और डेटा व्याख्या जैसे विषयों को शामिल करता है। उम्मीदवार को अभ्यास करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए-बेसिक न्यूमेरिसिटी एंड स्टैटिस्टिक्स, प्रॉफिट एंड लॉस, मेंसुरेशन। सामान्यीकृत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मुद्दों को भी उम्मीदवारों द्वारा पढ़ा जाना चाहिए। ऊर्जा, पर्यावरण, सतत विकास और भारतीय अर्थव्यवस्था जैसे विषयों को बुनियादी एनसीईआरटी के संदर्भ में समझा जा सकता है।
4. मानवीय आवश्यकता और प्रेरणा, दर्शनशास्त्र, दृष्टिकोण आदि
इसमें नैतिकता, अखंडता आदि पर सामान्य विषय और केस अध्ययन शामिल होंगे।
5.सामान्य हिंदी-10 वीं का स्तर
दसवीं कक्षा के स्तर के हिन्दी भाषा के बोधगम्यता कौशल से संबंधित प्रश्न होंगे।
06. हिंदी निबंध।
दिए गए 12 में से तीन विषय पर निबंध लिखना होगा।
साक्षात्कार-व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू)
व्यक्तित्व परीक्षण चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। साक्षात्कार यानी व्यक्तित्व परीक्षण 175 नम्बर का होता है। इसके लिए कोई निर्धारित पाठ्यक्रम नहीं है। इसमें आपके बायोडाटा और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इंटरव्यू में उम्मीदवारों का उनके चरित्र, विभिन्न प्रश्नों पर प्रतिक्रिया, सामान्य ज्ञान और जागरूकता, विपरीत स्थितियों में निर्णय लेने और नेतृत्व क्षमता के आधार पर परीक्षण किया जाता है।
आपको समसामयिक घटनाओ से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए और दिमाग में यह स्पष्ट होना चाहिए कि वे इस सर्विस में क्यों आना चाहते हैं।
अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए और प्रश्नों का सीधा उत्तर देना चाहिए।
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हम आपकी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे हैं। कमेंट कर बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी। हमारी पोस्ट को लेकर आपका कोई सवाल है तो भी आप कमेंट में पूछ सकते हैं। आपको लगता है कि यह जानकारी आपके किसी अपने के लिए उपयोगी हो सकती है तो शेयर करें। आगे भी आप अगर हमारी वेबसाइट के अपडेट पाना चाहते हैं तो वेबसाइट को सब्सक्राइब करना ना भूलें।