करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यू

सरकारी नौकरी:पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती

सरकारी जॉब
सरकारी जॉब

उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने पटवारी और लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 513 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स 5 अगस्त तक इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sss.uk.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या- 513

पद संख्या
पटवारी 366
लेखपाल 147

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु सीमा

पटवारी के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से 28 साल तय की गई है। जबकि लेखपाल के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

जरूरी तारीखें-

आवेदन शुरू होने की तारीख 22 जून
आवेदन की आखिरी तारीख 5 अगस्त
आवेदन शुल्क भरने की आखिरी तारीख 7 अगस्त
परीक्षा की तारीख 21 नवंबर (संभावित)
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

सैलरी

इन पदों के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 29,200 रुपए से लेकर 92,300 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 22 जून से 05 अगस्त तक आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sss.uk.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *