करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगजनरलजेईई मेन्सन्यूज4यू

जेईई-मेन के आधार पर प्रमुख संस्थानों की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

jee main result 2021
jee main-2021
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन की परीक्षा तिथि के लिए लाखों विद्यार्थी प्रतीक्षा में है। वहीं दूसरी ओर जेईई-मेन के आधार पर कई प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं।
जेईई-मेन के आधार पर कई प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान जैसे ट्रिपलआईटी हैदराबाद, बैंगलुरू, धीरूभाई अंबानी, निरमा, थापर, जेपी नोएडा, एलएनएमआईआईटी जयपुर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रियाएं प्रारंभ कर दी है। इसमें धीरूभाई अंबानी की आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई, निरमा की 20 जुलाई, थापर की 15 जुलाई, जेपी की 31 जुलाई, ट्रिपलआईटी हैदराबाद की 31 जुलाई, एनएलएमआईआईटी की 15 जुलाई रखी गई है। हालांकि इन सभी संस्थानों में जेईई-मेन के चारों अटेम्प्ट होने के उपरान्त प्राप्त हायर एनटीए स्कोर एवं रैंक पर प्रवेश दिया जाता है और अभी जेईई-मेन के दो अटेम्प्ट शेष हैं। ऐसे में विद्यार्थी उपरोक्त कॉलेजों में आवेदन कर इनमें प्रवेश के लिए विकल्प सुरक्षित रख सकते हैं। ट्रिपलआईटी बैंगलुरू की आवेदन प्रक्रिया जुलाई माह में प्रारंभ होगी, साथ ही बीटीयू, एनएसआईटी, ट्रिपलआईटी दिल्ली की जेक काउंसलिंग प्रक्रिया जेईई-मेन के आधार पर ही चारों अटेम्प्ट होने के बाद सितम्बर-अक्टूबर में संभावित है। इसके साथ ही जेईई-मेन परीक्षा की तिथियों को लेकर भी संभावनाएं जताई जा रही है। यदि जेईई-मेन परीक्षा जुलाई के अंत या अगस्त के प्रथम व द्वितीय सप्ताह में संभावित है तो उसकी तिथियां जल्द जारी की जानी चाहिए।

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *