करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

अन्य-इंजीनियरिंगइंजीनियरिंग

भीड़ से हटकर चलें: बी.टेक के बाद यह भी हैं अवसर

आजकल छात्रों को लगता है कि हर कोई बी.टेक तो कर रहा है। भीड़ बढऩे के कारण जॉब की बहुत कमी हो रही है। ऐसे में बी.टेक के बाद क्या करें, यह सवाल खड़ा रहता है। बी.टेक के बाद भी करियर के बहुत से ऑप्शन होते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि बी.टेक के बाद आप क्या-क्या कर सकते हैं।

एम.टेक

अगर आपने इंजीनियरिंग अपने पसंद से की है तो आप पसंदीदा विषय में एम. टेक कर सकते हैं। इससे आप अपने पसंद के विषय को और भी अच्छे से जान पाएंगे। डिग्री के बाद किसी भी एम. टेक छात्र को नौकरी आराम से मिल जाएगी।

एमबीए करें

अगर बी.टेक करने के बाद आपको लगता है की आप टेक्नोलोजी के लिए नहीं बने और कुछ और करना चाहते है तो एमबीए अच्छा ऑप्शन है। अभी भी करियर बदलने में कोई देरी नहीं हुई है और इससे आगे कोई दिक्कत नहीं होगी।

सिविल सर्विसिस के लिए तैयारी

बी.टेक के बाद सिविल सर्विसिस की तैयारी करना भी एक अच्छा ऑपशन है। सिविल सर्विस का पद बहुत ही बड़ा और जिम्मेदारियों वाला होता है। जो देश की इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार हैं, वे इस परीक्षा की तैयारी में लग सकते हैं।

खुद का स्टार्ट अप

ज्यादातर लोग किसी के नीचे काम नहीं करना चाहते है। खुद का मालिक खुद बनना चाहते है। ऐसे लोग खुद का स्टार्ट अप-बिजनेस शुरू कर सकते है। बी. टेक के बाद स्टार्ट अप शुरू करने का प्लान अच्छा है। जिन लोगों के बिजनेस चलाने का दिमाग और नए-नए आईडिया हैं, वे कभी भी स्टार्ट अप में मात नहीं खा सकते है।

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *