
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी-आइआइटी यानि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान हैं। देश में 23 आइआइटी में सीटों की कुल संख्या 16 हजार 53 है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में शिक्षित इंजीनियर्स तथा रिसर्चर की पहचान भारत में ही नहीं पूर विश्व में है। यही कारण है कि भारत में इंजीनियरिंग करने का इच्छुक प्रत्येक विद्यार्थी इन संस्थानों में प्रवेश पाना चाहता हैं। यहां प्रवेश के लिए परीक्षा बहुत ही कठिन मानी जाती है और सिर्फ इस परीक्षा की तैयारी के लिए देशभर में हजारों कोचिंग संस्थाएं चलाई जा रहे हैं। आइआइटी की कभी-कभी आलोचना की जाती है कि देश की जनता की मेहनत की कमाई के पैसों से पढ़कर निकलने वाले पैसा कमाने के लालच में स्वदेश छोड़कर किसी अन्य देश में चले जाते हैं। इससे देश को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता।
आइआइटी मद्रास लगातार तीसरे वर्ष शीर्ष पर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने लगातार तीसरे वर्ष NIRF 2021 रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। संस्थान ने एनआईआरएफ 2019 और एनआईआरएफ 2020 रैंकिंग में क्रमश: 83.88 और 85.31 अंक हासिल किए थे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF 2021) में शीर्ष रैंक हासिल किया है। आईआईटी मद्रास को ‘ओवरऑल’ और ‘इंजीनियरिंग’ श्रेणी में नंबर एक स्थान दिया गया है। दरअसल, सरकार ने आज यानी 9 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के आधार पर विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की है। इसमें आईआईटी मद्रास ने लगातार तीसरे वर्ष शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलुरू और आईआईटी बॉम्बे देश के दूसरे और तीसरे शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाई है। आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर और आईआईटी खड़गपुर को क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रखा गया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने नौवीं और दसवीं रैंक हासिल की है।
एनआईटी ने भी टॉप 10 में बनाई अपनी जगह
एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की छठी एनआईआरएफ रैंकिंग है। इस साल इंजीनियरिंग कैटेगरी में जहां आईआईटी शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल हुए हैं, वहीं दो एनआईटी ने भी इस सूची में अपनी जगह बनाई है। देश के शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं: आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, एनआईटी तिरुचिरापल्ली और एनआईटी सूरतकल।
23 आइआइटी की सूची
1.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खडग़पुर
2.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
3.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
4.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
5.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
6.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
7.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़
9.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर
10.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर
11. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
12.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर
13.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना
14.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर
15.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी
16.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वाराणसी
17.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पलक्कड़
18. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुपति
19. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय खनि विद्यापीठ धनबाद
20. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई
21. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोवा
22. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जम्मू
23. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़
खडग़पुर में शुरू हुआ था पहला आइआइटी
पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना कोलकाता के पास स्थित खडग़पुर में 1950 में हुई। 15 सितंबर 1956 को भारत की संसद नें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम को मंज़ूरी देते हुए इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान घोषित कर दिया। इसी तर्ज पर बंबई में-1958, मद्रास व कानपुर में 1959 तथा नई दिल्ली में 1961 में आइआइटी शुरू हुई। 1994 में गुवाहाटी में आईआईटी की स्थापना हुई। 2001 में रुड़की स्थित रुड़की विश्वविद्यालय को भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दर्जा दिया गया। इसकेे बाद वर्ष 2008 में 2006, 2009 और 2015 में दो-दो और 2016 में पांच आईआईटी की स्थापना एक साथ हुई।
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-एनआईटी
देश के 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-एनआईटी में करीब 23 हजार 506 हजार सीटें हैं। इनको पहले क्षेत्रीय इंजीनीयरिंग कालेज आरईसी के नाम से जाना जाता था। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2002 में इन 17 इंजीनीयरिंग महाविद्यालयों का स्तर बढ़ाकर इनका नाम रााष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर दिया। भारत में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण के स्तर, विद्यार्थियों की गुणवत्ता तथा प्लेसमेन्ट की दृष्टि से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों-आईआईटी के बाद इनका ही स्थान आता है। इन कालेजों में विभिन्न तकनीकी शाखाओं में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डाक्टरेट स्तर की शिक्षा दी जाती है। एनआईटी होने के बाद इन संस्थानों का सारा खर्च केन्द्र सरकार वहन करती है।
31 नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-एनआईटी की सूची
1.मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद
2.मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल
3.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट
4. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दुर्गापुर
5.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र
6.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर
7.मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर
8.विश्वेश्वरैय्या राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर
9.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, श्रीनगर
10. सरदार बल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत
11.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरतकल
12.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली
13.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारांगल
14.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिलचर
15.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान,हमीरपुर
16.डॉ. बीआर अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर
17.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना
18.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर
19.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला
20. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला
21. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोवा
22. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पुडुचेरी
23.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
24.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, उत्तराखंड
25.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मिजोरम
26.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मेघालय
27. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मणिपुर
28.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागालैंड
29.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अरुणांचल प्रदेश
30.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिक्किम
31. राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, ताड़ेपल्लीगुड़म
एनआईटी और आईआईटी में अंतर
-पहली नजर में बहुत अंतर नजर नहीं आता। एनआईटी और आईआईटी दोनों राष्ट्रीय महत्व के संस्थान हैं। दोनों ही बेहद प्रतिष्ठित हैं और उनमें पढऩे वाले असाधारण छात्रों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन अंतर होता है। आईआईटी में शीर्ष पर मलाईदार परत होती है-अकादमिक रूप से मजबूत छात्र। ऐसे छात्रों की बस अगली परत एनआईटी में होती है।
-आईआईटी में एनआईटी की तुलना में दूसरी चीज जो आती है -मान्यता। वेतन के अवसरों में भी थोड़ा अंतर होता है। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां प्लेसमेंट के लिए केवल आइआइटी का ही दौरा करती है। वे भारत में आइआइटी को छोड़कर किसी अन्य संस्थान को नहीं जानती हैं।
-आइआइटी भारत के लिए तकनीकी प्रगति लाने के लिए बनाए गए थे जबकि एनआइटी क्षेत्रीय विकास के लिए हैं। यही कारण है कि क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए एनआईटी के पास गृह राज्य कोटा है।
-आईआईटी को केंद्र सरकार से एनआईटी की तुलना में अधिक फंड मिलता है।यह सब कुछ अच्छी तरह से प्रबंधित करने के लिए पर्याप्त है। यही कारण है कि वहां फैकल्टी और स्टुडेंट वेलफेयर का अच्छी तरह से ध्यान रखा जाता है।
देश के 25 ट्रिपल आईटी में ऐसे होता है एडमिशन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की गिनती भी देश के में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में होती है। इन्हें आम तौर पर ट्रिपल आईटी के नाम से भी जाना जाता है। देश में कुल 25 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हैं। इनमें से पांच ट्रिपल आईटी ऐसे हैं जो पूरी तरह भारत सरकार द्वारा संचालित किए जाते हैं जबकि अन्य सभी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर चल रहे हैं।
यह कोर्से होते ट्रिपल आईटी
ट्रिपल आईटी में कई कोर्सेज चलाए जाते हैं। लेकिन ये संस्थान खास तौर पर बीटेक व एमटेक के विभिन्न इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा यहां बीटेक.एमटेक डुअल डिग्री कोर्सेज भी चलते हैं। इनके अलावा आईआईआईटीज में बैचलर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ डिजाइन, एमबीए, पीएचडी कोर्सेज भी चलाए जाते हैं।
यह एडमिशन प्रक्रिया
पांच ट्रिपल आईटी भारत सरकार द्वारा संचालित है। बाकी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर चल रहे हैं। लेकिन सभी ट्रिपल आईटी में एडमिशन प्रक्रिया समान है। जिन उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग के यूजी कोर्सेज व ड्यूल डिग्री कोर्सेज में एमडिशन लेना है, उनके लिए जेईई मेन में शामिल होना जरूरी है। वहीं, ट्रिपल आईटी के एमटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए गेट स्कोर होना जरूरी है। जिन्हें ट्रिपल आईटी से एमबीए करना है, उन्हें कॉमन एडमिशन टेस्ट में शामिल होना होगा। इसके अलावा पीएचडी कोर्सेज में मार्च-अप्रैल और नवंबर-दिसंबर में एडमिशन होते हैं। इसके लिए संस्थान खुद प्रवेश परीक्षा का आयोजन करते हैं।
पहला ट्रिपल आईटी
देश का पहला ट्रिपल आईटी होने की ख्याति ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के नाम है। इसकी स्थापना 1997 में की गई थी। यह संस्थान पूरी तरह भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इसके बाद 1999 में इलाहाबाद में ट्रिपल आईटी की स्थापना हुई।
25 ट्रिपल आईटी की लिस्ट
01.अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंटए ग्वालियर
02.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए इलाहाबाद
03.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए डिजाइन एंड मैनुफैक्चरिंग, जबलपुर
04.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए डिजाइन एंड मैनुफैक्चरिंग, कांचीपुरम
05.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए श्रीसिटी
06.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए गुवाहाटी
07.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए वडोदरा
08.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए कोटा
09.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए तिरुचिरापल्ली
10.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए ऊना
11.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए सोनीपत
12.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए कल्याणी
13.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए लखनऊ
14.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए धारवाड़
15.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए डिजाइन एंड मैनुफैक्चरिंग, कुर्नूल
16.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए कोट्टायम
17.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए मणिपुर
18.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए नागपुर
19.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए पुणे
20.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए रांची
21.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए सूरत
22.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए भोपाल
23.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए भागलपुर
24.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए कर्नाटक
25.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीए अगरतला