
कम से कम 70 फीसदी अंकों के साथ 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स विषयों के साथ युवा इसमें एप्लाई कर सकते हैं। इसमें आयु की न्यूनतम सीमा साढ़े 16 वर्ष और अधिकतम साढ़े 19 वर्ष है। इस एंट्री स्कीम की अधिसूचना वर्ष में दो बार निकलती है। यह प्रशिक्षण कुल पांच वर्ष का होता है, जिसमें 1 वर्ष का इण्डियन मिलिट्री अकादमी-आइएमए में बेसिक मिलिट्री प्रशिक्षण, तीन वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण व डिग्री देना सम्मिलित है।
इंडियन आर्मी टीजीसी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स
इसके जरिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स सभी आम्स सर्विसेज में परमानेंट कमीशन में एंट्री मार सकते हैं। 20 से 27 वर्ष तक के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस एंट्री स्कीम की अधिसूचना वर्ष में दो बार निकलती है।
इंडियन आर्मी लॉ ग्रेजुएट रिक्रूटमेंट
एएलबी करने वाले युवा इसके जरिए आर्मी का हिस्सा बन सकते हैं। ये भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए है। इंडियन आर्मी के जज एडवोकेट जनरल के लिए ये भर्तियां की जाती है। 21 से 27 वर्ष तक के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम
इस परमानेंट कमीशन की जॉब के लिए केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें दो इंटरव्यू होते हैं। पहला कैंपस में होता है और दूसरा एसएसबी। इसके लिए बीटेक की डिग्री होना जरूरी है। 19 से 25 वर्ष तक के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
सेना में स्थायी कमीशन क्या है
स्थायी कमीशन पर आपको न्यूनतम 20 वर्ष के लिए भारतीय सेना की सेवा करनी होती है। इसके लिए आपको राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे या भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में शामिल होने की आवश्यकता है। एनडीए से पास होने के बाद आर्मी कैडेट आईएमए देहरादून जाते हैं जहां वे एक साल तक कठोर प्रशिक्षण से गुजरते हैं और जिसके बाद उन्हें जेंटलमैन कैडेट नियुक्त किया जाता है और स्थायी कमीशन प्रदान किया जाता है।
सेना में शोर्ट सर्विस कमीशन क्या है
यदि आप स्थायी कमीशन में शामिल नहीं होना चाहते तो शोर्ट सर्विस कमीशन ले सकते हैं। इसके तहत आप 10 वर्ष की न्यूनतम अवधि के लिए भारतीय सेना में सेवा कर सकते हैं। इसके बाद आपको 3 विकल्प दिए जाते हैं-या तो एक स्थायी कमीशन का विकल्प चुनें, 4 साल का विस्तार करें या सेवा से मुक्त हो जाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हम आपकी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे हैं। कमेंट कर बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी। हमारी पोस्ट को लेकर आपका कोई सवाल है तो भी आप कमेंट में पूछ सकते हैं। आपको लगता है कि यह जानकारी आपके किसी अपने के लिए उपयोगी हो सकती है तो शेयर करें। आगे भी आप अगर हमारी वेबसाइट के अपडेट पाना चाहते हैं तो वेबसाइट को सब्सक्राइब करना ना भूलें।