करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

कॉलेज-यूनिवर्सिटीटीचिंगन्यूज4यू

UGC NET 2022: जारी हो चुका है यूजीसी नेट एग्जाम का डेट शेड्यूल, 8 जुलाई से 14 अगस्त तक होगी परीक्षा

exam date

UGC NET 2022 Date Schedule: यूजीसी की ओर से नेट परीक्षा का डेट शेड्यूल जारी हो चुका है और यहां पर इस संबंध में विवरण चेक कर सकते हैं कि परीक्षा कब और किस दिन आयोजित की जाएगी।
8 जुलाई से शुरू होने वाली यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर एग्जाम सिटी के अलॉटमेंट की जानकारी देख सकते हैं। यूजीसी नेट का पहला बैच 4 दिन में शुरू होने वाला है।

दो सेशन के लिए एक परीक्षा का आयोजन

यूजीसी नेट परीक्षा 8, 9, 10, 11, 12 जुलाई और 12, 13, 14 अगस्त 2022 को होगी। जब से कोरोना महामारी आई है यूजीसी दो सेशन की परीक्षा को एक साथ मर्ज करके आयोजित कर रहा है। इस बार 8 जुलाई से होने वाली परीक्षा दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए होगी।

यूजीसी नेट 2022 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर क्लिक करें।
होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और ‘एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
खुले हुए लॉग इन पेज पर अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड डालें।
अपनी डिटेल्स जमा करें। अब स्क्रीन पर UGC NET 2022 एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी।
स्लिप की जांच करके डाउनलोड करें। आगे के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रखें।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
कॉलेज-यूनिवर्सिटीटीचिंग

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए अब अनिवार्य नहीं होगा नेट

यूजीसी ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की सीधी भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इससे अब योग, संगीत, परफोर्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट, मूर्तिकला और नाटक जैसे कुल 8 क्षेत्रों के दिग्गज सीधे प्रोफेसर बन सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *