करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरल

1033 वैकेंसी, 110 पास महिलाओं को गांव में ही मिलेगी सरकारी नौकरी

rajasthan
rajasthan

महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सहायिका और आशा सहयोगिनी के 1033 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 07 जून से शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 जुलाई है। गांव स्तर पर होने वाली इन भर्तियों को राजस्थान के झुंझुनू, अजमेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, चुरू, कोटा और भरतपुर जिलों में किया जाना है।

आवेदन पत्र आंगनवाड़ी कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.wcd.rajasthan.gov.in से प्राप्त किए जा सकते हैं।

जरूरी योग्यता

आंगनवाड़ी सेविका, आंगनवाड़ी सहायक और आशा सहयोगी के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। जो महिलाएं अप्लाई करने की इच्छुक हैं उनके पास मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा: कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और विधवा, तलाक, परिपक्वता और विशेष योग्यता के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
जनरल

एमबीबीएस के बाद यह हो सकते हैं विकल्प

एमबीबीएस परीक्षा पास करने के बाद ज्‍यादातर छात्र मेडिकल क्षेत्र में ही काम करना पसंद करते हैं, हालांकि ऐसे छात्रों की भी कमी नहीं है जो एमबीबीएस के बाद ऑल्टरनेट करियर ऑप्शन चुनते हैं। माना जाता है कि एमबीबीएस के बाद छात्रों के पास कुछ लिमिटेड ऑप्शन ही होते हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *