करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगएग्जामगेटन्यूज4यू

गेट परीक्षा 5 फरवरी से, एडमिट कार्ड जारी

GATE admit card 2021
GATE admit card 2021

आईआईटी बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग-गेट परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

इस साल इस परीक्षा का आयोजन करने वाले आईआईटी बॉम्बे ने गेट 2021 की आधिकारिक वेबसाइट http://gate.iitb.ac.inपर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय किया है। डाउनलोड करें।

जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे गेट एग्जाम 2021 की वेबसाइट पर जाकर या आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा 5 फरवरी 2021 से शुरू हो रही है। 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी 2021 को रोजाना दो सत्रों में परीक्षा ली जाएगी। पहला सेशन सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। दूसरा सेशन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

मॉक टेस्ट दे

गेट परीक्षा के लिए आप ऑनलाइन मॉक टेस्ट्स भी दे सकते हैं। पोर्टल पर जाकर गेट 2021 के लिए मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस कर सकते हैं। आईआईटी बॉम्बे ने इस पोर्टल गेट 2021 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट के लिंक्स एक्टिव कर दिए हैं।

क्या है गेट

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग-गेट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलुरू समेत देश के विभिन्न आईआईटी में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग, मास्टर ऑफ टेक्नॉलजी आदि इंजीनियरिंग के पीजी कोर्सेस में एडमिशन मिलता है।
इसके आधार पर जर्मनी, सिंगापुर की कुछ युनिवर्सिटियों में भी प्रवेश मिलता है। गेट कंप्यूटर आधारित टेस्ट है जिसका आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल कोऑर्डिनेशन बोर्ड की ओर से आईआईएससी-इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस या आईआईटी रूड़की, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खडग़पुरए मद्रास, बॉम्बे में से कोई एक करता है। इस बार आईआईटी बॉम्बे 27 विषयों के लिए यह परीक्षा आयोजित कर रहा है।

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *