करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

अन्य-मेडिकलमेडिकल

योग में बनाएं करियर

आप अगर योग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं तो देश में कई ऐसे संस्थान हैं जो योग में अलग-अलग स्तर पर कोर्स कराते हैं। ये कोर्स सर्टिफिकेट से लेकर पीएचडी तक हैं। इन्हें करने के बाद आप योग को बतौर करियर अपना सकते है। योग से संबंधित कोर्स करने के बाद आप योग टीचर और थेरपिस्ट बन सकते हैं। इसके अलावा, अस्पतालों में भी जॉब मिल सकती है। इसके अलावा अपना संस्थान भी खोला जा सकता है। योगा इंस्ट्रक्टर बन सकता है। इसके अलावा योग में रिसर्च भी कर सकते हैं।

यह चाहिए योग्यता

पीजी डिप्लोमा कोर्स करने के लिए आमतौर पर योग्यता किसी भी फील्ड में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रैजुएशन है। योग में डिग्री कोर्स भी उपलब्ध है। आप बीएससी इन योगा साइंस कर सकते हैं पर इसके लिए 12वीं में फिजिक्सए केमिस्ट्री और बायॉलजी का होना जरूरी है। इसके अलावा जो लोग सिर्फ योग सीखना चाहते तो उनके लिए 2-3 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं।

रोजगार के अवसर

आजकल पांच सितारा होटलों में योग अध्यापकों की निरन्तर मांग रहती है। होटलों में योग सिखाने वाले को अच्छी तनख्वाह मिलती है। यहां से उन्हें कुछ निजी
क्लाइंट भी मिल सकते हैं। हेल्थ क्लब में योग प्रशिक्षकों की मांग रहती है। अनेक वृद्ध, बीमार, विकलांग लोगों को नियमित योग अभ्यास की आवश्यकता होती है, उनके घर जाकर योग का शिक्षण देकर योग प्रशिक्षक अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।

कुछ इंस्टिट्यूट्स

-मोहनलाल सुखाडिय़ा विष्वविद्यालय, उदयपुर।
-राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड) विष्वविद्यालय, उदयपुर।
-बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी।
-मुंबई विश्वविद्यालय एम.जी. रोड फोर्ट, मुंबई।
-देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर।
-गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार।

इनके अलावा भी कई इंस्टिट्यूट कोर्स कराते हैं।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
करियर ऑप्शनटेक्नीशियनमेडिकल

अवसरों की कमी नहीं मेडिकल टेक्नालॉजी में

मौजूदा दौर में मेडिकल टेक्नोलोजिस्ट के रूप में कार्य करके एक युवा न सिर्फ चिकित्सकों, पैथोलोजिस्ट और लेब टेक्नीशियन का काम आसान कर सकते हैं बल्कि अच्छी आय व प्रतिष्ठा के साथ खुद का शानदार व्यवसाय भी कर सकते हैं। कई राज्यों में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद…
नीटमेडिकल

mbbs in hindi हिंदी में डॉक्टरी की पढ़ाई का फैसला अच्छा पर चुनौतियां भी कम नहीं

    राजेश जैन mbbs in hindi अब राजस्थान में भी डॉक्टरी की पढ़ाई हिंदी मीडियम से होगी। फिलहाल जोधपुर के सम्पूर्णानंद और बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में हिंदी में पढ़ाएंगे। इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विकल्प के आधार पर अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यमों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *