करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

नीटमेडिकल

नीट यूजी परीक्षा पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव, जून-जुलाई में होगा नीट यूजी 2022 एग्जाम

NEET-2022-Date-Announced

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जून-जुलाई 2022 में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2022) की परीक्षा आयोजित करने वाला है। नीट यूजी 2022 की परीक्षा जून के तीसरे सप्ताह और जुलाई के पहले सप्ताह के बीच आयोजित की जाएगी। एनटीए द्वारा NEET UG 2022 परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी करने की उम्मीद है। डॉक्टर बनने की इच्छा रखने वाले 15 लाख से अधिक उम्मीदवार हर साल NEET के लिए उपस्थित होते हैं।

जिसमें क्वालीफाई होने वाले स्टूडेंट्स, 83,075 एमबीबीएस, 26,949 बीडीएस, 52,720 आयुष और 525 बीवीएससी और एएच, 1899 एम्स और 249 जेआईपीएमईआर सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा, इस साल से, नीट एंट्रेंस एग्जाम के मार्क्स का इस्तेमाल बीएससी नर्सिंग और बीएससी लाइफ साइंसेज में एडमिशन के लिए भी किया जाएगा।

NEET UGExam 2022 डेटशिक्षा मंत्रायल और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के बीच चर्चा के अनुसार नीट यूजी जून के तीसरे सप्ताह और जुलाई के पहले सप्ताह के बीच आयोजित की जाएगी।

नीट एग्जाम पैटर्न

नीट परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजिक की जाएगी। पिछले साल, कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण नीट परीक्षा स्थगित होने के बाद, सितंबर में आयोजित की गई थी। NTA ने कोविड-19 को देखते हुए विभिन्न बोर्डों द्वारा सिलेबस में कटौती के साथ ऑप्शनल क्वेश्चन आधारित बनाया था। अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि क्या नीट 2022 में भी पिछले साल की तरह वैकल्पिक प्रश्न होंगे। पिछले साल नीट एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के कुल 180 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पूछे गए थे। हर एक विषय को दो भागों में बांटा गया। सेक्शन ए में 35 प्रश्न और सेक्शन बी में 15 प्रश्न में से छात्रों को केवल 10 का उत्तर देना था।

महत्वपूर्ण वेबसाइट्स

मेडिकल स्टूडेंट्स एनईईटी से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए इन वेबसाइट्स mcc.nic.in, nta.ac.in, neet.nta.inपर नजर बनाए रखें।

अब किसी भी उम्र में बन सकेंगे डॉक्टर

NEET UG 2022: नीट यूजी परीक्षा पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव, एनएमसी ने अधिकतम आयु सीमा की पाबंदी हटाई, अब किसी भी उम्र में बन सकेंगे डॉक्टर
देश में चिकित्सा शिक्षा के शीर्ष नियामक निकाय राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी नेशनल मेडिकल कमीशन ने नीट यूजी (NEET-UG 2022) परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा को हटा दिया है। एनएमसी की अधिसूचना के अनुसार, ऊपरी आयु सीमा की छूट इसी वर्ष यानी नीट यूजी 2022 से ही लागू होगी।
अब तक सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 वर्ष और आरक्षित वर्ग के लिए 30 वर्ष थी। न्यूनतम उम्र 17 वर्ष बरकरार रहेगी।

मेडिकल कोचिंग चलाने वालों को फायदा

मेडिकल एजुकेशन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, इस फैसले से खास असर नहीं पड़ेगा क्योंकि ऐसे लोगों की संख्या चार-पांच सौ से ज्यादा नहीं होगी। यह जरूर हो सकता है कि मेडिकल कोचिंग चलाने वाले लोग परीक्षा में बैठें ताकि प्रश्न पत्र का पैटर्न आसानी से समझ सकें। दरअसल, नीट परीक्षा में स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र नहीं दिया जाता। बता दें, पिछले वर्ष करीब 15.50 लाख स्टूडेंट्स ने नीट परीक्षा दी थी।

 

 

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
करियर ऑप्शनटेक्नीशियनमेडिकल

अवसरों की कमी नहीं मेडिकल टेक्नालॉजी में

मौजूदा दौर में मेडिकल टेक्नोलोजिस्ट के रूप में कार्य करके एक युवा न सिर्फ चिकित्सकों, पैथोलोजिस्ट और लेब टेक्नीशियन का काम आसान कर सकते हैं बल्कि अच्छी आय व प्रतिष्ठा के साथ खुद का शानदार व्यवसाय भी कर सकते हैं। कई राज्यों में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद…
नीटमेडिकल

mbbs in hindi हिंदी में डॉक्टरी की पढ़ाई का फैसला अच्छा पर चुनौतियां भी कम नहीं

    राजेश जैन mbbs in hindi अब राजस्थान में भी डॉक्टरी की पढ़ाई हिंदी मीडियम से होगी। फिलहाल जोधपुर के सम्पूर्णानंद और बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में हिंदी में पढ़ाएंगे। इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विकल्प के आधार पर अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यमों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *