करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एडमिशन एलर्टटीचिंगन्यूज4यूप्राइमरी एजुकेशनसैकंडरी, हायर सैकंडरी

इग्नू से बीएड के लिए 20 मार्च तक करें आवेदन, प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल को

IGNOU BEd
IGNOU BEd

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालय-इग्नू के बीएड कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल को होगी। कोर्स में दाखिला राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा के आधार पर होगा। एप्लीकेशन फॉर्म जारी किया जा चुका है।

IGNOU B.Ed entrance ऐसे करें आवेदन

इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट http://ignou.ac.in के जरिए 20 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। IGNOU BEd application form सिर्फ इग्नू के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।

IGNOU BEd eligibility यह चाहिए योग्यता

IGNOU B.Ed कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा पास करने के अलावा अन्य जरूरी योग्यताएं भी होनी चाहिए। ये योग्यताएं हैं-

सामान्य श्रेणी के लिए स्नातक (चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कॉस्ट अकाउंटेंसी, कंपनी सेक्रेटरी सहित) में 50 फीसदी अंक निर्धारित हैं।

अगर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है, तो कम से कम 55 फीसदी अंक हासिल किए हों।

आरक्षित श्रेणी-एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), दिव्यांग उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

IGNOU B.Ed entrance बीएड ओडीएल के लिए जरूरी योग्यताएं

एलिमेंट्री टीचर एजुकेशन में ट्रेनिंग ली हो। एनसीटीई मान्यता प्राप्त टीचर एजुकेशन प्रोग्राम फेस-टू-फेस पूरा किया हो।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
कॉलेज-यूनिवर्सिटीटीचिंग

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए अब अनिवार्य नहीं होगा नेट

यूजीसी ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की सीधी भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इससे अब योग, संगीत, परफोर्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट, मूर्तिकला और नाटक जैसे कुल 8 क्षेत्रों के दिग्गज सीधे प्रोफेसर बन सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *