आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर के करीब 600 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार यानी 10 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 650 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त तक जारी रहेगी।
पदों की संख्या – 650
अनारक्षित कैटेगरी 265
ओबीसी 175
ईडब्ल्यूएस 65
एससी 97
एसटी 48
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
जरूरी तारीखें-
आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 अगस्त
आवेदन की आखिरी तारीख- 22 अगस्त
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
एप्लीकेशन फीस
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस-1000 रुपए
एससी, एसटी और दिव्यांग- 200 रुपए
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें


