करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जेईई मेन्सन्यूज4यू

जेईई-मेन-2021 में 9 लाख स्टूडेंट्स के किया आवेदन, आवेदन जारी, अंतिम तिथि 23 जनवरी तक

JEE Main news in hindi
JEE Main news

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2021 फरवरी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी तक है। अब तक इस परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। आवेदन जारी है और यह संख्या एक लाख और बढ़ सकती है।

इस वर्ष JEE (Main) 2021 चार बार फरवरी, मार्च, अप्रैल एवं मई में होगी। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में ज्यादातर विद्यार्थियों ने चारों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। विद्यार्थियों के चारों परीक्षाएं देने पर उनके उच्च्तम एनटीए स्कोर के आधार पर जेईई मेन की ऑल इंडिया रैंक व एडवांस देने की पात्रता घोषित की जाएगी।

27 से 30 जनवरी तक कर सकेंगे करेक्शन

विद्यार्थी Joint Entrance Examination (Main) आवेदन में 27 से 30 जनवरी तक आवेदन के दौरान की गई त्रुटियों में करेक्शन कर सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वयं व माता-पिता का नाम, कैटेगिरी, शैक्षणिक जानकारी, जन्मतिथि एवं परीक्षा केन्द्रों में बदलाव का अवसर दिया जाएगा। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र फरवरी के द्वितीय सप्ताह में जारी किए जाएंगे। यदि विद्यार्थी केवल अभी फरवरी परीक्षा के लिए आवेदन करता है तो उसे मार्च, अप्रैल व मई परीक्षा देने के लिए आवेदन करने का पुन: अवसर दिया जाएगा।

जेईई-मेन 2021 परीक्षा के माध्यम से 31 एनआईटी, 25 ट्रिपलआईटी एवं 28 जीएफटीआई की 33 हजार 655 सीटों पर प्रवेश मिलता है। इसके लिए हर वर्ष 11 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में बैठते हैं।

बोर्ड देने वाले अब जेईइ-मेन व एडवांस्ड पर फोकस कर सकेंगे

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि गत वर्ष कोविड-19 संक्रमण के कारण हजारों विद्यार्थी ऐसे हैं, जो अपनी 12वीं बोर्ड पात्रता 75 प्रतिशत एवं कैटेगिरी वाइज टॉप 20 पर्सेन्टाइल पूरी नहीं कर पाए हैं और जेईई-मेन परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। 12वीं बोर्ड पात्रता में रियायत से वर्ष 2019 व 2020 परीक्षा दे चुके तथा 2021 में परीक्षा देने वाले 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को इसका फायदा होगा। बोर्ड पात्रता हटने पर शेष बचे हुए समय में ज्यादा विद्यार्थियों के आवेदन करने की संभावना है और जेईई-मेन फरवरी के लिए 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में विद्यार्थी जो 2020 में 12वीं बोर्ड पात्रता एवं 2021 में बोर्ड देने वाले विद्यार्थी अब जेईइ-मेन एवं एडवांस्ड परीक्षा पर ज्यादा फोकस कर सकेंगे।

जेईई-मेन परीक्षा 2021 पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं

आहूजा के अनुसार जेईई-मेन परीक्षा आयोजन के लिए अधिकृत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई-मेन 2021 के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति को देखते हुए जेईई-मेन की वेबसाइट पर अलग से तीनों विषयों का सिलेबस जारी किया गया है। हालांकि सीबीएसई बोर्ड के सिलेबस को 30 प्रतिशत घटाया गया है। ऐसे में कई बोर्ड के सिलेबस की भिन्नता को देखते हुए विद्यार्थियों को जेईई-मेन परीक्षा में दिए गए 90 प्रश्नों में से 75 प्रश्नों को ही हल करने अवसर दिया जाएगा। विद्यार्थी को प्रत्येक विषयए फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मेथ्स में 30-30 प्रश्नों में से 25 प्रश्न करने होंगे। इनमें से प्रत्येक विषय में सेक्शन ए के 20 एमसीक्यू प्रश्न एवं सेक्शन बी में 10 में से 5 न्यूमेरिकल वैल्यु बेस्ड प्रश्न हल करने होंगे।

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *