करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगएग्जामजेईई मेन्सन्यूज4यू

जेईई मेन परीक्षा की तिथि चुनने का मिलेगा मौका

JEE Main news in hindi
JEE Main news

जेईई मेन चतुर्थ 24 से 28 मई तक होगी। इसी दौरान केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं अन्य कई राज्य बोर्ड की परीक्षाएं भी होंगी। इस टकराव के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी-एनटीए जेईई मेन में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा की तारीख खुद चुनने का मौका देगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि दो परीक्षाओं के बीच किसी भी टकराव से बचने के लिए एनटीए मई सेशन के लिए जेईई मेन 2021 का आवेदन फॉर्म 3 से 12 मई तक खोलेगा। कैंडिडेट्स को इस फॉर्म में 12वीं का रोल नंबर और बोर्ड के बारे में मांगी गई जानकारी देनी होगी। जो भी कैंडिडेट्स दोनों परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, उन्हें बताना होगा कि उनकी 12वीं की परीक्षा किस तारीख को है। दोनों परीक्षा की तारीख एक ही होने पर उस कैंडिडेट से उस दिन जेईई मेन की परीक्षा नहीं ली जाएगी।

गौरतलब है कि जेईई मेन इस साल चार सेशन में हो रही है। पहला सेशन फरवरी में, दूसरा सेशन 15 से 18 मार्च तक, तीसरा सेशन 27 से 30 अप्रैल तक और चौथा सेशन 24, 25, 26, 27 और 28 मई को होगा।

 

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *