करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंग

UGC NET 2022: जून में एक साथ होगी 2 साइकिल की एग्जाम

exam date

दिसंबर 2021 और जून 2022 साइकिल की परीक्षाओं का आयोजन संयुक्त रूप से किया जाएगा। यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार द्वारा ट्वीट करके शेयर किए किए गए अपडेट के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जून 2022 के साथ दिसंबर 2021 की परीक्षा का आयोजन जून के पहले या दूसरे सप्ताह के दौरान कर सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि दो चक्रों के लिए एक बार फिर संयुक्त रूप से परीक्षा किए जाने से परीक्षा के विलंबित हो रहे सत्र नियमित हो जाएंगे।

NTA जल्द ही जारी करेगा कार्यक्रम

यूजीसी नेट जून 2022 कार्यक्रम को लेकर यूसीजी चेयरमैन ने कहा कि विभिन्न विषयों के लिए परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान एनटीए द्वारा तारीखों के निर्धारण के बाद जल्द ही कर दिया जाएगा। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2022 शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार पोर्टल पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

इस परीक्षा के जरिये बनेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर

यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन देश भर के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्यता निर्धारित करने लिए और विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा किए जाने वाले रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिफ (जेआरएफ) पाने के लिए किया जाता है।

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *