करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यू

पंचायत सहायक भर्ती 2021:

सरकारी जॉब
सरकारी जॉब

यूपी ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021: कक्षा 12वीं पास कर चुके युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी (UP Sarkari Naukri) पाने का बेहतरीन मौका है। यूपी सरकार ग्राम पंचायत में सहायक (Uttar Pradesh Gram Panchayat Sahayak) के 58 हजार से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां करने जा रही है। इसकी सूचना जारी की जा चुकी है और आवेदन शुरू हो रहे हैं। इस वैकेंसी की डीटेल इस खबर में दी जा रही है।

पद का नाम

– पंचायत सहायक (Panchayat Sahayak)/ अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator)

पदों की कुल संख्या – 58,189

यह नौकरी एक साल के संविदा पर दी जाएगी। काम के दौरान उम्मीदवारों की परफॉर्मेंस के आधार पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
खास बात यह है कि आप जिस गांव में रहते हैं, उसी के ग्राम पंचायत में नौकरी पा सकते हैं। आपकी अपने ही ग्राम पंचायत सहायक के पद के लिए आवेदन करना है।

चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक (UP Panchayat Sahayak Selection Process)- चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में मिले अंकों के आधार पर चुना जाएगा।

योग्यता

यूपी ग्राम पंचायत सहायक के लिए योग्यता(UP Panchayat Sahayak Eligibility)- कक्षा 10वीं और 12वीं पास मांगी गई है। इसके अलावा आपकी उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को 5 साल तक की छूट मिलेगी। उसी गांव के निवासी हों।

कब और कैसे करें आवेदन (UP Panchayat Sahayak application form)

पंजायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि 01 अगस्त तक उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी। आवेदन करने की शुरुआत 02 अगस्त 2021 से होगी। इच्छुक उम्मीदवारों के पास 17 अगस्त 2021 तक अप्लाई करने का मौका रहेगा।
आपको एक सादे कागज पर आवेदन लिखकर सभी जरूरी दस्तावेजों (जैसे- हाई स्कूल और इंटर सर्टिफिकेट, उम्र और जाति प्रमाण पत्र) के साथ अपने ग्राम पंचायत या संबंधित विकास खंड या जिला पंचायती राज अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा।

याद रखें ये तारीखें

आवेदन जमा करने की तारीख – 02 अगस्त से 17 अगस्त 2021

मेरिट लिस्ट बनने की तारीख – 24 से 31 अगस्त 2021
नियुक्तियों का परीक्षण – 01 से 07 सितंबर 2021
ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र जारी होने की तारीख – 08 से 10 दिसंबर 2021

कोरोना मृतकों के आश्रितों को लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2021 में उन उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी जिनके करीबी रिश्तेदार की कोरोना से मृत्यू हो गई हो। इनमें मृतक के पति, पत्नी, बेटा, अविवाहित बेटी या बहन, विधवा बेटी को चयन में वरीयता मिलेगी।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *