करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

अन्य-डिफेंसइंजीनियरिंगजेईई मेन्सडिफेंस

Job in Indian Army टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स के लिए जेईई मेन हुआ अनिवार्य

indain army
indain army

यदि आपने फीजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं की पढ़ाई की है तो आपके पास भारतीय सेना में करियर बनाने का मौका है। भारतीय सेना ने अपने टेक्निकल एंट्री स्कीम के 46वें कोर्स के लिए भर्ती निकाली है। वैकेंसी की संख्या अभी जारी नहीं की गई है।

Indian Army TES 2021 Application मई जून में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इस वैकेंसी का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया मई-जून 2021 में शुरू होगी। आपको ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in के जरिए आवेदन करना होगा। आवेदन की कोई फीस नहीं लगेगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: मई / जून2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: घोषित की जाएगी

परीक्षा तिथि: घोषित की जाएगी

भारतीय सेना TES 46 रिक्ति विवरण

10 + 2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) 46 कोर्स

शैक्षिक योग्यता

इस बार से इंडियन आर्मी टीईएस वैकेंसी के लिए जेईई मेन JEE Main को भी अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अभ्यर्थियों के पास जेईई मेन का स्कोर होना जरूरी है। इसके अलावा क्लास 12 में फीजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में कम से कम 60 फीसदी अंक होना भी जरूरी है।

Indian Army TES Age Limit आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु कम से कम 16 साल 6 महीने और अधिकतम 19 साल 6 महीने तक होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2022 तक की जाएगी।

Indian Army TES Selection Process ऐसे होगा चयन

आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा।

ट्रेनिंग

बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग यह ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में एक साल की ट्रेनिंग होती है।

टेक्निकल ट्रेनिंग- बेसिक ट्रेनिंग के बाद ट्रेनिंग के दो फेज होते हैं. फेज-1 यानी प्री कमिशन ट्रेनिंग तीन साल की होती है। यह सीएमई पुणे या एमसीटीई महू या एमसीईएमई सिकंदराबाद में दी जाती है। इसके बाद दूसरे फेज यानी पोस्ट कमीशन ट्रेनिंग एक साल की होती है। यह भी सीएमई पुणे या एमसीटीई महू या एमसीईएमई सिकंदराबाद में ही होती है।

ट्रेनिंग के बाद डिग्री- ट्रेनिंग पूरी होने के बाद परीक्षा होती है. इसमें सफल होने पर अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग की डिग्री दी जाती है.

यह मिलेगा वेतन

इस कोर्स के तहत ट्रेनिंग पाने के बाद अभ्यर्थियों को सेना में कमीशन दिया जाएगा। इन पदों पर आपको पे-स्केल 56 हजार100 रुपए से लेकर 1 लाख 77 हजार 500 रुपए प्रति माह तक के अनुसार अन्य भत्तों के साथ वेतन मिलेगा।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *