करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE Mains Result जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा के परिणाम जारी

jee-mains-2022

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन (JEE Mains) के दूसरे चरण का रिजल्ट सोमवार 08 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया।

जेईई मेन जुलाई सत्र की परीक्षा में कुल 6 लाख 29 हजार छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in result 2022 अथवा nta.ac.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। छात्रों को जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा परिणाम को चेक करने के लिए अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। यह सभी जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर दी गई है। इस बार एनटीए जेईई मेन का स्कोर भी जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर ऑल इंडिया रैंक निर्धारित होगी।

JEE MAIN Result: परिणाम को चेक करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें-
• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
• अब आपको हों पेज पर ही सेशम-2 के परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा।
• इस पर क्लिक करते ही आप नए पेज पर आ जाएंगे।
• यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और रोल नंबर को दर्ज कर के लॉगिन करें।
• अब आपका स्कोरकार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
• इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
JEE MAIN Result: क्या होता है पर्सेंटाइल?
सबसे पहले छात्रों को यह बात समझने की जरूरत है कि पर्सेंटाइल का मतलब पर्सेंटेज बिल्कुल भी नहीं होता। पर्सेंटेज से इसका दूर-दूर तक कोई भी नाता नही है। पर्सेंटेज का मतलब है कि आपको हर विषय में 100 में से कितने अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, पर्सेंटाइल का मतलब है कि परीक्षा में कितने उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके अंक आपसे कम आए हैं।
JEE MAINS Percentile: कैसे चेक करें अपना पर्सेंटाइल?
पर्सेंटाइल निकालने की विधि बेहद सरल है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने जेईई परीक्षा में 70 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इसका मतलब है कि आपने परीक्षा में शामिल हुए 70 फीसदी उम्मीदवारों से अधिक अंक हासिल किए हैं।
JEE MAIN 2022: ऐसे निकाले पर्सेंटाइल
100 x सेशन में कम अंक प्राप्त किए छात्रों की संख्या (मान लेते हैं- 15000) /सेशन में शामिल हुए कुल छात्रों की संख्या (मान लेते हैं 18000)
100×15000/18000=83.33%

jee main cut off: देखें कट ऑफ
कैटेगरी कट ऑफ
कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) 88.4121383
सामान्य/ईडब्लूएस 63.1114141
ओबीसी (NCL) 67.0090297
एससी 43.082096
एसटी 26.7771328
दिव्यांग 0.0031029

एनटीए जेईई मेन 2021 परीक्षा (पिछले वर्ष) में 100 पर्सेन्टाइल स्कोर करने वालों की संख्या
सत्र 1 – 6
सत्र 2 – 13
सत्र 3 -17
सत्र 4 – 44
सत्र 1 – 6
सत्र 2 – 13
सत्र 3 -17
सत्र 4 – 44

JEE MAIN Result 2022: अब एडवांस की है बारी
रिजल्ट के बाद अब उम्मीदवारों के सामने दाखिला लेने को लेकर कई ऑप्शन हैं। हालांकि, राज्य विश्वविद्यालयों के इंजीनियरिंग कॉलेज में तो आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। लेकिन टॉप कॉलेज एनआईटी (NIT) और आईआईआईटी यानी ट्रिपल आईटी (IIIT) आदि शीर्ष संस्थानों और सरकारी कॉलेज में सीट की उपलब्धता आपके एनटीए जेईई स्कोर पर ही निर्भर करेगी। अगर आईआईटी में ही दाखिला लेना चाहते हैं तो JEE ADVANCED में आवेदन कर जी जान से जेईई एडवांस की तैयारी में जुट जाएं।

जेईई एडवांस के लिए आवेदन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे/IIT Bombay की ओर से जेईई एडवांस/JEE Advanced 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को सोमवार शाम 04 बजे से शुरू कर दी। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना आवेदन jeeadv.ac.in पर जाकर जमा कर सकेंगे। JEE Advanced 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया रविवार 07 जुलाई, 2022 से शुरू की जानी थी। हालांकि, एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा के परिणाम में देरी के कारण इसमें देरी हुई।

गौरतलब है कि जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम तो 11 जुलाई को ही जारी कर दिए गए थे। JEE Main 2022 के सत्र एक में कुल 14 विद्यार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया था।

• 24 टॉपर, किस राज्य से कितने छात्र
जेईई मेन 2022 टॉपर लिस्ट में कुल 24 छात्रों ने जगह बनाई है। इन सभी को 100 परसेंटाइल मिले हैं। इस लिस्ट में उत्तर भारत में राजस्थान ने बाजी मारी है और दक्षिण भारत में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने। इन 24 टॉपर्स में किस राज्य से कितने स्टूडेंट्स हैं? ये रही लिस्ट-
o महाराष्ट्र – 1
o राजस्थान – 4
o हरियाणा – 1
o असम – 1
o बिहार – 1
o पंजाब – 1
o आंध्र प्रदेश – 5
o तेलंगाना – 5
o केरल – 1
o कर्नाटक – 1
o झारखंड – 1
o उत्तर प्रदेश – 2
JEE Mains में कितने लड़के-लड़कियां
जेईई मेन 2022 में दोनों सेशन मिलाकर कुल कितने लड़के और कितनी लड़कियों ने परीक्षा दी. ये रहा आंकड़ा-
o कितने लड़कों ने रजिस्टर किया – 727378
o कितने लड़कों ने परीक्षा दी – 299417
o थर्ड जेंडर कुल रजिस्ट्रेशन – 4
o कितनी लड़कियों ने रजिस्टर किया – 648555
o कितनी लड़कियों ने परीक्षा दी – 257031
o परीक्षा देने वाले थर्ड जेंडर – 4
JEE Mains 2022: स्टूडेंट्स के आंकड़े
o जून 2022 जेईई मेन सेशन 1 में कितने स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया – 872970
o सेशन 1 में कितने स्टूडेंट्स शामिल हुए – 769604
o जुलाई 2022 जेईई मेन सेशन 2 में कितने स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया – 622034
o सेशन 2 में कितने स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी – 540242
o यूनीक कैंडिडेट्स जिन्होंने किसी एक सेशन में ही रजिस्टर किया – 1026799
o यूनीक कैंडिडेट्स जिन्होंने किसी एक सेशन में ही परीक्षा दी – 905590
कितनों ने दोनों सेशन में दिया JEE Exam
एनटीए ने इस बारे में पूरी डीटेल जारी की है. इसके अनुसार-
o जून और जुलाई, दोनों सेशन में जेईई मेन्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कुल स्टूडेंट्स की संख्या – 4,68,205
o दोनों सत्रों में परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या – 4,04,२५६

24 बच्चों की है पहली रैंक

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि जेईई मेन के परिणाम में मोशन एजुकेशन के कनिष्क शर्मा सहित 24 बच्चों की 100 पर्सेंटाइल रही और इनकी रैंक की प्रथम ही मानी जाएगी। दरअसल राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने उस विद्यार्थी को पहली रैंक दी है जिसने पहले परीक्षा का आवेदन पत्र भरा। बाद में आवेदन भरने वाले को बाद की रैंक मिली है। गौरतलब है कि जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम 11 जुलाई को ही जारी कर दिए गए थे। तब कुल 14 विद्यार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया था। इसमें 10 और विद्यार्थियों का इजाफा और हुआ है।

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *