करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

अन्य-इंजीनियरिंगइंजीनियरिंगजॉब अलर्टन्यूज4यू

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में इंजीनियर्स के 200 पदों पर होगी भर्ती

HPCL Engineer Vacancy 2021
HPCL

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में इंजीनियर्स की भर्ती HPCL Engineer Vacancy 2021 निकली है। अलग-अलग स्ट्रीम्स में 200 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें मैकेनिकल के 120, सिविल के 30, इलेक्ट्रिकल के 25, इंस्ट्रूमेंटेशन स्ट्रीम के 25 पद हैं। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।

HPCL Engineer Vacancy 2021 योग्यता

यूजीसी या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, कॉलेज, इंस्टीट्यूट से संबंधित स्ट्रीम में 4 साल की फुल टाइम इंजीनियरिंग की डिग्री। उस कोर्स में कम से कम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों। एससीए एसटी व दिव्यांग के लिए यह सीमा 50 फीसदी है।

HPCL Engineer Vacancy 2021 आयु सीमा

25 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आरिक्षत वर्ग को सायु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

HPCL Engineer Vacancy 2021 इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन

•ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.hindustanpetroleum.com पर लॉगइन करें।
• इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध Careers सेक्शन में जाएं।
• अब आवर करेंट ओपनिंग्स लिंक पर क्लिक करें।
• इसके बाद, इंजीनियर रोल्स न्यू अपडेट पर क्लिक करें। अब एडवर्टाइजमेंट और एप्लीकेशन का लिंक दिखाई देगा। यहां उम्मीदवार क्लिक हियर टू अप्लाई पर क्लिक करें।
• अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां साइन अप फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। •अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्टर करें। इसके बाद पिछले पेज पर वापस आएं और अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर साइन इन करें। अब आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जनरल, ओबीसी व आर्थिक कमजोर वर्ग को 1180 रुपए एप्लीकेशन फीस देनी होगी। अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है।

HPCL Engineer Vacancy 2021 यह रहेगी चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप टास्क और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।

HPCL Engineer Vacancy 2021 पे स्केल

50 हजार रुपये से लेकर 1.60 लाख रुपए प्रति माह तक। इस बेसिक पे में अन्य कई भत्ते जोड़कर सैलरी मिलेगी।

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *