करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगएग्जामजेईई मेन्सन्यूज4यू

जेईई-मेन 23 फरवरी से: परीक्षा केन्द्र पर देना होगा कोविड सेल्फ डिक्लेरेशन

Jee main-2021
Jee main-2021

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 23 फरवरी से शुरू होने जा रही है। 23 से 26 फरवरी के मध्य इस परीक्षा के लिए देश के 221 व विदेश के 10 परीक्षा शहरों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 9 से 12 एवं दोपहर 3 से 6 के मध्य कराई जाएगी। 23 फरवरी को बीआर्क एवं 24 से 26 फरवरी को बीई-बीटेक प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए लगभग 9 लाख 30 हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

इस वर्ष कोविड को देखते हुए परीक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि विद्यार्थी को परीक्षा के दौरान कोविड का सेल्फ डिक्लेरेशन केन्द्र पर ही जमा करना होगा। दिए गए प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में स्वयं के बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं फोटो लगाकर ले जाना होगा। विद्यार्थी को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षरए परीक्षा केन्द्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे।

विद्यार्थियों को जारी किए गए प्रवेश पत्रों में दिए गए रिपोर्टिंग समय पर ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना है। यह रिपोर्टिंग समय प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अलग-अलग दिया गया है। जिससे परीक्षा केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो। परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस वर्ष से एक बदलाव और किया गया है कि अब दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर स्क्राइब उपलब्ध नहीं होगा, उन्हें स्क्राइब अपने साथ लेकर जाना होगा। इन विद्यार्थियों को स्क्राइब से संबंधित दिए गए फार्मेट को भरकर साथ में ले जाना होगा।

विद्यार्थी स्वयं के साथ आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ , सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर व पानी की बोतल साथ में लाने होंगे।

विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी। विद्यार्थियों को प्रवेश द्वार पर थर्मल स्केनिंग कर प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगीए साथ ही विद्यार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा। जिसे विद्यार्थी को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार एनटीए द्वारा जारी की गई कोविड एडवाइजरी के अनुसार परीक्षा केन्द्र को परीक्षा होने से पहले एवं बाद में पूर्णरूप से सैनेटाइज किया जाएगा। विद्यार्थियों की कुर्सी, टेबल, कम्प्यूटर, की-बोर्ड, माउस आदि को सैनेटाइज किया जाएगा। विद्यार्थियों को भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार पूर्णत: स्पेस देकर बिठाया जाएगा। जिससे विद्यार्थी एक दूसरे के संपर्क में नहीं आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद ही परीक्षा केन्द्र छोडऩे की अनुमति दी जाएगी। साथ ही परीक्षा केन्द्र से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करते हुए दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ही बाहर भेजा जाएगा।

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *