करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरल

इंडियन नेवी में वैकेंसी:10वीं पास, आईटीआई अभ्यर्थी 20 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन, 63,200 रुपए तक सैलरी

Indian Navy

Indian Navy Tradesman Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. इंडियन नेवी में नौकरी कर देश सेवा करने का सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन स्किल्ड पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इंडियन नेवी ने ट्रेड्समैन स्किल्ड के 1 हजार 531 पदों पर भर्ती निकली है।

इसमें, सामान्य वर्ग के लिए 697 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 141 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 385 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 215 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 93 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 10वीं पास उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 20 मार्च 2022 ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा शुल्क

सामान्य वर्ग के उमीदवारों के लिए 205 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/PWBDs भूतपूर्व सैनिक और महिलाओं को परीक्षा शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

शैक्षिक योग्यता 10th Pass Jobs

नेवी में ट्रैड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए उमीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से कक्षा 10वीं पास होने के साथ ही औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है।

आयु सीमा

20 मार्च 2021 को भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन के पदों पर अप्लाई के लिए उमीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Indian Navy Vacancy चयन प्रक्रिया

20 मार्च के बाद प्राप्त आवेदनों के आधार पर उमीदवारों की स्क्रीनिंग की जायेगी। उसके बाद स्क्रीनिंग में सेलेक्टेड उमीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद मेरिट के आधार पर उमीदवारों का सिलेक्शन होगा।

Indian Navy Vacancy वेतन

इंडियन नेवी में ट्रेड्समैन के पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक सैलरी दी जाएगी।.

 

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
जनरल

एमबीबीएस के बाद यह हो सकते हैं विकल्प

एमबीबीएस परीक्षा पास करने के बाद ज्‍यादातर छात्र मेडिकल क्षेत्र में ही काम करना पसंद करते हैं, हालांकि ऐसे छात्रों की भी कमी नहीं है जो एमबीबीएस के बाद ऑल्टरनेट करियर ऑप्शन चुनते हैं। माना जाता है कि एमबीबीएस के बाद छात्रों के पास कुछ लिमिटेड ऑप्शन ही होते हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *