करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यू

सरकारी नौकरी:इंडियन पोस्ट सर्विस ने GDS के 1940 पदों के लिए मांगे आवेदन,

सरकारी जॉब
सरकारी जॉब

इंडियन पोस्ट सर्विस ने ग्रामीण डाक सेवक के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है। बिहार पोस्टल सर्कल ने GDS के 1940 पदों के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से फिर शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अब 14 जुलाई तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या- 1940

पद संख्या

यूआर 903
ईडब्ल्यूएस 146
ओबीसी 510
पीडब्ल्यूडी-ए 12
पीडब्ल्यूडी-बी 05
पीडब्ल्यूडी-सी 23
पीडब्ल्यूडी-डीई 02
SC 294
एसटी 45
योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया हो) विषय के साथ 10वीं कक्षा पास होने चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 10,000 रुपए से 14,500 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी ।

जरूरी तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख- 30 जून
आवेदन की आखिरी तारीख- 14 जुलाई
एप्लीकेशन फीस

जनरल/ OBC/ EWS- 100 रुपए
SC/ ST/ एक्स-सर्विसमैन- कोई फीस नहीं
ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 14 जुलाई तक https://indiapost.gov.in या https://appost.in/gdsonline के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *