करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यू

राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन, फॉर्म में बार-बार डिटेल भरने का झंझट खत्म, जानिए पूरी प्रक्रिया

सरकारी जॉब
सरकारी जॉब

RPSC Latest News: अब अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए बार बार आवेदन नहीं करना पड़ेगा। साथ ही बार बार दस्तावेज अपलोड करने के झंझट भी खत्म हो गया है।

राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अब बार-बार डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सभी एग्जाम्स के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल पर जाकर स्टूडेंट्स को एक ही बार डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। इनका वैरिफिकेशन प्रोसेस डिजी लॉकर और डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन इंजिन के जरिए ऑटोमैटिक हो जाएगा। इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी विभाग ने इसका एक पूरा मैकेनिज्म तैयार किया है। जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा।

क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

एक अनुमान के मुताबिक राजस्थान में 35 लाख के करीब स्टूडेंट हर साल अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करते हैं। हर साल आरपीएससी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जैसी संस्थाएं 12 से 15 बड़ी भर्तियां निकालती हैं। अक्सर आवेदन भरते समय कई कैंडिडेट डिटेल भरने में गलतियां कर देते हैं, जिन्हें सुधारने की प्रोसेस में ज्यादा लंबी होती है। कई बार एप्लिकेंट को इसकी फीस तक चुकानी पड़ती है। ई-मित्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अब एप्लिकेशन प्रोसेस को आसान बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्रों के लिए यह काफी फायेदमंद साबित हो सकती है।

क्या करना होगा

वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना हर आवेदक के लिए जरूरी होगा। इसके लिए रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर एक प्रोसेस को फॉलो करना होगा। यह प्रोसेस 2 स्टेप में होगी। सारी जानकारी सावधानी से भरनी होगी।

ये होंगे फायदे

वैकेंसी आने पर एप्लिकेशन फॉर्म भरते समय स्टूडेंट को बार-बार डेटा नहीं भरना होगा। वन टाइम रजिस्ट्रेशन का डेटा अपने आप अपलोड हो जाएगा।
पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद स्टूडेंट आरपीएससी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के साथ ही प्रदेश में होने वाली सभी भर्तियों के फॉर्म बिना झंझट के भर सकेंगे। बार-बार मार्क्सशीट, एड्रैस , आधार नंबर वगैरह कैरी नहीं करना पड़ेंगे। न ही इनकी कोई भी डिटेल मैन्युअली भरनी पड़ेगी।
रिक्रूटमेंट पोर्टल पर फॉर्म भरते समय, एड्रेस से लेकर सभी डेटा वन टाइम रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद अपने आप फिल हो जाएगा।
सिलेक्शन होने के बाद भी डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन इंजिन के जरिए आपने जिस किसी भी संस्थान से डिग्री/डिप्लोमा जो भी एजुकेशन ली है, दस्तावेज एक ही प्रोसेस में वेरिफाइड हो जाएंगे।
अगर किसी भर्ती में डॉक्युमेंट को लेकर विवाद होता है। तब भी वन टाइम रजिस्ट्रेशन में दिए गए डॉक्युमेंट्स के साथ हार्ड कॉपी का मिलान कर जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।

कुमावत कमेटी की सिफारिशें लागू

राज्य सरकार ने पिछले दिनों राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एमएल कुमावत की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने इस नए सिस्टम को तैयार करते हुए प्रस्ताव तैयार किया था। इसे सरकार की मंजूरी मिलने के बाद सिस्टम को लागू कर दिया गया है। यह सिस्टम लागू होने के बाद आयोग और अभ्यर्थियों दोनों को सहूलियत हो जाएगी। अभ्यर्थियों को बार बार आवेदन जमा कराने और दस्तावेज अपलोड नहीं करने पड़ेंगे। जबकि आयोग को बार बार दस्तावेज वेरिफाई नहीं करने होंगे।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *