करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इकॉनोमिक्सइंजीनियरिंगबैंकिंगसीए

मैथ्स में बनाएं करियर, कामयाबी होगी कदमों में

maths
maths

अगर आपको संख्याओं से खेलना अच्छा लगता है, आप मैथ्स के जानकार हैं तो इन 5 फील्ड में शानदार करिअर बना सकते हैं। इनमें हाई सैलरी के साथ मिलेगा आपको भरपूर सम्मान भी मिलेगा। अगर आप इस विषय में महारत हासिल करना चाहते हैं तो 12वीं कक्षा पास कर देश के कई संस्थानों में मैथ्स में बीएससी डिग्री या इंटीग्रेटेड एमएससी डिग्री या बीएस डिग्री या इंटीग्रेटेड एमएस डिग्री चुनने का अवसर मिलता है।

अर्थशास्त्री

अर्थशास्त्री बनने के लिए गणित विषय को जरूरी माना जाता है। एक अर्थशास्त्री बनने के लिए अर्थशास्त्र में बैचलर डिग्री होना और गणित पर अच्छी पकड़ जरूरी है। इसके बाद अर्थशास्त्र, इकोमेट्रिक्स, ऐप्लाइड इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होना चाहिए। इकोनॉमिस्ट आर्थिक रुझानों का अन्वेषण कर मूल्यांकन करता है। भविष्य को लेकर पूर्वानुमान जारी करता है। वह विभिन्न विषयों जैसे महंगाई, कर, ब्याज दर, रोजगार का स्तर आदि का डेटा संग्रह करता है। उस पर अनुसंधान करता है और विश्लेषण करता है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर

सॉफ्टवेर इंजीनियरिंग के छात्रों के करियर की नीव शुरू ही गणित के ज्ञान से होती है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरों का काम सॉफ्टवेयर डिजाइन करना और उसे डेवलप करना होता है। इस काम में छात्रों को कम्यूटर साइंस के साथ-साथ मैथ्स की थ्योरी और उनके सिद्धांतों का प्रयोग करना पड़ता है। इस क्षेत्र में एक्सपर्ट छात्रों के लिए बहुत अच्छे विकल्प मौजूद है और अगले 10 वर्षों में इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं आने वाली हैं जो छात्रों के करिअर को ब्राइट बनाने में मददगार साबित होंगे।

चार्टर्ड एकाउंटेंट

चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने का पहला रूल ही गणित में दक्ष होना है। क्योंकि चार्टर्ड एकाउंटेंट यानि कि सीए का पूरा काम एकाउंटिंग, ऑडिटिंग और टैक्सेशन से जुड़ा होता है। अर्थवय्वस्था में तेजी से वृद्धि के चलते फाइनेंस और एकाउंट से जुड़े क्षेत्रों में करियर के काफी स्कोप जुड़ते जा रहे हैं जो गणित में रूचि रखने वाले छात्रों के लिए एक अच्छा करियर विकल्प का रास्ता है।

ऑपरेशन रिसर्च एनालिस्ट

इससे जुड़े काम को एप्लाइड मैथ्स और फॉर्मल साइंस की एक शाखा के रूप में ही समझा जाता है। इसमें आधुनिक लॉजिकल विधियों जैसे की स्टैटिस्टिकल एनालिसिस और मैथमेटिकल ऑप्टिमाइजेशन का प्रयोग किया जाता है। ऑपरेशन रिसर्च एनालिस्ट इन्हीं आधुनिक विधियों कि मदद से मैनेजर को सही निर्णय लेने और समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव प्रदान करते है।

बैंकिंग

अगर आपकी गणित में अच्छी पकड़ है तो आप बैंकिंग क्षेत्र में एकाउंटेंट, कस्टमर सर्विस, फ्रंट डेस्क, कैश हैंडलिंग, एकाउंट ओपनिंग, करंट एकाउंट, सेविंग एकाउंट, लोन प्रोसेसिंग ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, रिकवरी ऑफिसर के प्रोफाइल्स के लिए भी कोशिश कर अपना भविष्य बना सकते हैं। इन सभी में मैथमेटिकल स्किल्स का होना जरूरी है।

यहां मिलेंगे जॉब से मौके

फाइनेंशियल सर्विस कंपनी, रिसर्च लैब ऑफ मल्टीनेशनल कंपनी और अन्य कपनियां तेजी से भारतीय गणितज्ञों की नियुक्ति कर रही हैं। जो छात्र गणित में पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं उनके लिए इन कंपनियों में नौकरी के अच्छे अवसर हैं। गूगल, आईबीएम, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां मैथमैटिशियन और कम्प्यूटर साइंटिस्ट की नियुक्ति करने के लिए जानी जाती हैं।

बैचलर और मास्टर्स डिग्री मैथ्स के टॉप संस्थान

इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), बेंगलुरु : यहां से आप बी.मैथ्स डिग्री हासिल कर सकते हैं। इस संस्थान में दाखिले के लिए पहले स्क्रीनिंग टेस्ट देना पड़ता है।

चेन्नई मैथमैटिकल इंस्टीट्यूट (सीएमआई), चेन्नई : सीएमआई से आप मैथ्स और कम्प्यूटर साइंस में बीएससी डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। यह संस्थान लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद एडमिशन देता है।

चेन्नई मैथमैटिकल इंस्टीट्यूट (सीएमआई), चेन्नई : यहां मई के अंतिम दिनों में एडमिशन टेस्ट का आयोजन होता है।

इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), नई दिल्ली : यहां भी एडमिशन टेस्ट द्वारा प्रवेश मिलता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद : यहां लिखित परीक्षा और इंटरव्यू द्वारा एडमिशन होता है। एमएससी-पीएचडी यहां से कर सकते हैं।

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फन्डामेन्टल रिसर्च (टीआईएफआर), मुंबई : इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंस (आईएमएससी)

चेन्नई : हरीश चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट (एचआरआई), इलाहाबाद

 

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *