करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

आर्किटेक्चरइंजीनियरिंग

भीड़ से हटकर करियर चाहिए तो आर्किटेक्ट बनें

architect
architect

अगर आप अपने डॉक्टर, इंजीनियर दोस्तों की भीड़ से हटकर कोई करियर चुनना चाहते हैं तो आर्किटेक्चर की ओर रुख कर सकते हैं। हम जितनी भी बड़ी-बड़ी इमारतें बांध आदि देखते हैं, इनके डिजाइन आर्किटेक्ट द्वारा ही बनाए जाते हैं। आर्किटेक्ट का काम आमतौर पर किसी इमारत की डिजाइन बनाने का होता है। इसमें बिल्डर या क्लाइंट जिस तरह की डिजाइन चाहता है, उसके अनुसार नक्शा बनाना होता। ग्राहक की सुविधा, आवश्यकता और बजट के अनुसार फ्लोरिंग, फिर्निशिंग, निर्माण सामग्री आदि के साथ परियोजना की अनुमानित लागत का विवरण तैयार करना पड़ता है। प्लानिंग के दौरान यह भी ध्यान रखना पड़ता है कि उसके प्रोजेक्ट में अग्निशमन नियमों, भवन निर्माण संबंधी कानूनों आदि का उल्लंघन न हो।

आर्किटेक्ट कैसे बनें

आर्किटक्चर यानी वास्तुकला के अंतर्गत मकान, दुकान, शॉपिंग मॉल, सड़क, बांध और व्यावसायिक इमारतें आदि बनाना सिखाया जाता है। बारहवीं में गणित, भौतिकी और रसायन विषयों की पढ़ाई के बाद आप आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर सकते हैं। आर्किटक्चर एक ऐसा विषय है जिसमें आपको डिजाइनिंग की भी समझ होनी चाहिए। अगर स्कूली स्तर पर आपने इंजिनियरिंग ड्राइंग की पढ़ाई की हो तो आगे यह कोर्स काफी आसान हो जाता है। बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर 5 साल की स्नातक डिग्री होती है, जिसमें 10 सेमेस्टर्स होते हैं।

आर्किटेक्ट बनने के लिए प्रवेश परीक्षा

जेईई मेन में बी.आर्क प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए जरूरी है कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में अलग-अलग और कुल मिलाकर भी कम से कम 50 फीसदी नंबर हो। डिप्लोमा धारक प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य नहीं हैं।

बहुत से आर्किटेक्चर कॉलेज नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट इन आर्किटेक्चर-एनएटीए के द्वारा एडमिशन करवाते है। यह एप्टीट्यूड टेस्ट नेशनल लेवल पर आयोजित किया जाता है। गणित में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12 वीं के बाद इसका एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना होता है। 10 वीं के बाद किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्ष का डिप्लोमा करने वाले भी इसके लिए पात्र होते हैं। परीक्षा के आवेदन के लिए किसी तरह की न्यूनतम आयु सीमा नहीं है।

नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट इन आर्किटेक्चर-एनएटीए परीक्षा पैटर्न

नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट इन आर्किटेक्चर-एनएटीए परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें मैथ्स में अल्जेब्रा, मेट्रिक्स, ट्रिग्रोमेट्री, स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोबेबिलिटी पर आधारित प्रश्न आते है। जनरल अप्टीट्यूड में मेथेमेटिकल रीजनिंग, सेट्स एंड रिलेशन से प्रश्न आते हैं। ड्राइंग टेस्ट में किसी वस्तु की ड्रॉइंग करना होती है। कुल मिलाकर आपसे 62 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 20 गणित के होंगे। 40 प्रश्न जनरल अप्टीट्यूड के आएंगे और 2 प्रश्न ड्रॉइंग के होंगे। परीक्षा के बाद मैरिट के आधार पर एडमिशन होता है। इस डिग्री फीस कॉलेज पर निर्भर करती है। अगर आपको सरकारी कॉलेज में एडमिशन मिलता है तो आपकी फीस 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपए तक हो सकती है। यह राज्यों पर भी निर्भर करती है। प्राइवेट कॉलेज में यह 3 लाख से 6 लाख या इससे ज्यादा भी हो सकती है।

आर्किटेक्ट बनने के लिए यह हैं कोर्स

बैचलर डिग्री इन आर्किटेक्चर टेक्नोलॉजी एंड कंस्ट्रक्शन, डिग्री कोर्स इन आर्किटेक्चर, सस्टेनेबल कोर्स इन आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग, डिप्लोमा कोर्स इन आर्किटेक्चर, एडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्स इन आर्किटेक्चर, बेसिक कोर्स इन आर्किटेक्चरल ड्राफ्ट्समैन आदि कोर्स करके आप आर्किटेक्टबन सकते है। विशेषज्ञों के अनुसार बैचलर कोर्स के बाद पोस्ट ग्रैजुएशन कर लेना सही रहता है। इससे आप न केवल ज्यादा स्पेशलाइज होंगे बल्कि आपको अवसर भी अधिक मिलेंगे। आप मास्टर डिग्री जैसे मास्टर डिग्री इन आर्किटेक्चर, मास्टर ऑफ लैंडस्केप आर्किटेक्चर आदि कोर्स कर आगे के अध्ययन कर सकते हैं। इंवाइरनमेंटल प्लानिंग, अर्बन एंड रीजनल प्लानिंग, हाउसिंग, ट्रांसपोर्टेशन प्लानिंग आदि में करियर बना सकते हैं। कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट और इंडस्ट्रियल डिजाइन में भी लोगों की मांग बढ़ रही है।

बढ़ेगी आर्किटेक्चर इंजीनियर की मांग

ऊंची-ऊंची बिल्डिंग को डिजाइन करने में आर्किटेक्ट की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। वैसे छोटे शहरों में भी लोग अब मकान बनाने के लिए आर्किटेक्ट की सेवा लेना जरूरी समझने लगे हैं, ताकि उनके सीमित स्थान का ज्यादा से ज्यादा सही उपयोग हो सके तथा मकान आधुनिक ढंग से भव्य और मनमोहक बन सके। ऐसे में आजकल आर्किटेक्ट की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ रही और अच्छे आर्किटेक्ट के लिए करियर के कई अवसर उपलब्ध हैं। कई सरकारी और प्राइवेट संगठनों में इनकी मांग रहती है। इस कोर्स को करने के बाद आप शहरी विकास निगमों, सार्वजनिक कार्यों के विभागों, इंटीरियर डिजाइनिंग आदि क्षेत्रों में कार्य कर सकते हैं। आर्किटेक्ट फर्मों, विश्वविद्यालयों और परामर्श कंपनियों, डेवलपर्स, बिल्डर्स के यहां इनके लिए रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। टाउन प्लानर, बिल्डिंग सर्वेयर, कॉमर्शियल-रजिडेंशियल सर्वेयर, स्ट्रक्चरल इंजीनियर, लेंडस्केप आर्किटेक्ट, थिएटर, फिल्म टेलीविजन के लिए प्रोडक्शन डिजाइनर के तौर कार्य कर सकते हैं। इसमें आपकी शुरूआती सैलरी 30 से 40 हजार रुपए तक होती है। जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता है आप ज्यादा वेतन पा सकेंगे। आप अपना स्वयं का व्यवसाय भी कर सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हम आपकी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे हैं। कमेंट कर बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी। हमारी पोस्ट को लेकर आपका कोई सवाल है तो भी आप कमेंट में पूछ सकते हैं। आपको लगता है कि यह जानकारी आपके किसी अपने के लिए उपयोगी हो सकती है तो शेयर करें। आगे भी आप अगर हमारी वेबसाइट के अपडेट पाना चाहते हैं तो वेबसाइट को सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *