करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जेईई एडवांस्डजेईई मेन्सनीटन्यूज4यू

घटाए गए सिलेबस पर होंगी जेईई और नीट-2021 परीक्षा

ramesh pokhriyal
ramesh pokhriyal

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आखिरकार उस सवाल का जवाब दे दिया है जिसका इंतजार देश के लाखों स्टूडेंट्स, टीचर्स व पैरेंट्स को था। निशंक ने सोमवार को लाइव वेबिनार के जरिए बताया कि इस साल जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और नीट का सिलेबस क्या होगा।

वे देशभर के केंद्रीय विद्यालयों के स्टूडेंट्स से बात कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियों कई सवालों के जवाब दिए। इनमें से एक सवाल जेईई मेन, एडवांस्ड व नीट के सिलेबस को लेकर भी था। निशंक ने कहा कि स्टूडेंट्स को परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने जो 30 फीसदी सिलेबस कम किया है, उसमें से सवाल नहीं आएंगे। बोर्ड के लिए इस बार आप जितने सिलेबस की पढ़ाई कर रहे हैं, उनमें से ही जेईई मेन, एडवांस्ड व नीट में भी सवाल पूछे जाएंगे। क्लासेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से आएगा बड़ा बदलाव

शिक्षा मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लोगों और पूरे शिक्षा क्षेत्र को बदलने के लिए निर्देशित है। स्टूडेंट्स के लिए पुस्तक ज्ञान के साथ प्रशिक्षण को भी जोड़ती है। यह आपको विद्वान बनाने के साथ एक मशीन नहीं, एक मानव बनाने का काम भी करेगी। शिक्षा मंत्री ने सिलेबस में मातृभाषा को शामिल करने और स्कूल स्तर पर इंटर्नशिप के साथ नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी।

डेटशीट जारी करने का आग्रह

कई छात्रों ने शिक्षा मंत्री से सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करने का आग्रह भी किया है।

स्कूल खुलने के बाद भी चलेगी ऑनलाइन क्लास

वेबिनार में एक स्टूडेंट ने शिक्षा मंत्री से पूछा कि क्या स्कूल खुलने के बाद भी ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी, निशंक ने जवाब दिया कि फिलहाल ऑनलाइन क्लासेस का विकल्प जारी रखा जाएगा। अभी कक्षाएं खुलेंगी भी तब भी सभी 100 फीसदी स्टूडेंट्स की उपस्थिति संभव नहीं होगी। इसलिए फिजिकल और ऑनलाइन क्लासेस मिलजुल कर चलते रहेंगे।

लिखें कोरोना काल के अनुभव

इस मौके पर शिक्षा मंत्री निशंक ने स्टूडेंट्स से कहा कि वे कोरोना काल के अपने सबसे खास अनुभव डायरी में लिखें। ऐसे अनुभव जो उन्हें लगता हो कि ये सिर्फ कोरोना काल में ही संभव हो सकता था। आप अपने खास अनुभव शिक्षा मंत्री को भी भेज सकते हैं। निशंक ने कहा है कि वह भेजे गए कुछ बहुत विशेष अनुभवों का चुनाव कर उन छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे और उन्हें सम्मानित भी करेंगे।

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *