राजस्थान हाईकोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज के पदों पर 85 वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के लिए 27 जनवरी से आवेदन जारी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2021 है। फीस 28 फरवरी, 2021 की रात 11.59 बजे जमा करवाई जा सकेगी।
योग्यता
किसी भी विश्वविद्यालय से बैचलर इन लॉ (एलएलबी) की डिग्री और कम से कम सात वर्ष का एडवोकेट के तौर पर कार्य का अनुभव। एडवोकेट्स एक्ट 96 एल के तहत मान्यता प्राप्त हो। देवनागरी लिपि और राजस्थानी बोलियों और राजस्थान के सामाजिक रीति-रिवाजों में लिखित हिंदी का गहन ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
35 वर्ष से 45 वर्ष (आयु की गणना 1 जनवरी 2020 से की जाएगी।)
एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इन्हें पर जाकर डाउनलोड करना होगा।
नौकरी स्थान: राजस्थान
वेतनमान: 51 हजार 550 से 63 हजार 70
एक्जाम पैटर्न
चयन परीक्षा और साक्षात्कार पर आधारित होगा। प्रीलिम्स एग्जाम ओएमआर आंसरशीट पर होगा। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
पूरा नोटिफिकेशन पढऩे के लिए यहां क्लिक करें
आवेदन शुल्क
सामान्यए ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एमबीसी. 1100 रुपए
राजस्थान के एससीए एसटी, दिव्यांग: 550 रुपए
आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://hcraj.nic.in/hcraj/recruitment.phpके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला जज आवेदन 27 फरवरी 2021 से पहले आवेदन कर सकते हैं।


