करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यू

एसएससी ने 3261 पदों पर निकाली भर्ती :

सरकारी जॉब
सरकारी जॉब

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने केंद्र सरकार के 271 विभागों में SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज IX 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 24 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार विभिन्न सिलेक्शन पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SSC की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर भर्ती अभियान के लिए 28 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 3261 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को एक कैटेगरी के पद के लिए एक बार आवेदन करना होगा।

पदों की संख्या : 3261

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन की शुरुआती तारीख – 24 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख – 25 अक्टूबर 2021
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख – 28 अक्टूबर 2021
ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तारीख – 28 अक्टूबर 2021
चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तारीख – 1 नवंबर 2021
कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख – जनवरी/फरवरी 2022

वैकेंसी डिटेल्स

केंद्र सरकार के 271 विभागों के लिए होने वाली कुल 3261 पदों में एससी के 477, एसटी के 249 पद, ओबीसी के 788 पद, अनारक्षित 1366 पद और ईडब्लयूएस के 381 पद हैं। शेष पद दिव्यांग व अन्य वर्ग के लिए रिजर्व हैं। इनमें 400 से ज्यादा पोस्ट मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए हैं। वहीं 146 पद रिसर्च असिस्टेंट के लिए व 62 पद जूनियर जियोग्राफिकल असिस्टेंट के लिए हैं।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

सिलेक्शन प्रोसेस

10 वीं, 12 वीं और ग्रेजुएशन या उससे ऊपर के लेवल की योग्यता वाले पदों के लिए तीन अलग-अलग कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं होंगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीपल चॉइस के प्रश्न पूछे जाएंगे।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *