करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

delhi_university
delhi_university

उच्च शिक्षा के लिए अब उम्र की पाबंदी खत्म कर दी गई है। सत्र 2021-22 से मध्यप्रदेश सरकार ने यह नियम लागू कर दिया है।

स्टूडेंट्स को मध्यप्रदेश सरकार का तोहफा ‘अब किसी भी उम्र में ले सकते हैं कॉलेज में एडमिशन’

2021-22 एडमिशन गाइडलाइंस जारी

आपकी उम्र ज्यादा हो चुकी है, लेकिन आप अपनी उच्च शिक्षा पूरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आप किसी भी उम्र में कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में दाखिला लेकर हायर एजुकेशन (Higher Education) का सपना पूरा कर सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) ने यूनिवर्सिटी-कॉलेज एडमिशन के लिए उम्र की पाबंदी खत्म कर दी है। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं।

एमपी हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 2021 के लिए कॉलेज एडमिशन गाइडलाइन (MP College admission guidelines 2021) जारी की है। इसमें मध्यप्रदेश के सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी कॉलेजों के अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) एडमिशन के लिए नये नियम बताये गये हैं।

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मौजूदा सत्र यानी 2021-22 से कॉलेज एडमिशन के लिए अधिकतम उम्र सीमा की बाध्यता खत्म कर दी गई है। यानी अब राज्य के कॉलेजों में यूजी-पीजी एडमिशन (रेगुलर) के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं होगी। आप कभी भी, किसी भी उम्र में एडमिशन ले सकते हैं। पहले यहां यूजी (ग्रेजुएशन) एडमिशन के लिए अधिकतम उम्र 21 साल और पीजी के लिए अधिकतम 28 साल थी।

कब से शुरू होंगे एडमिशन
मध्यप्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में यूजी-पीजी सभी कोर्सेज़ के लिए एडमिशन की प्रक्रिया 01 अगस्त 2021 से शुरू हो रही है। आपको इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक उम्मीदवार अधिकतम 7 कॉलेजों का विकल्प चुन सकता है।

मध्यप्रदेश पीजी एडमिशन 2021 (MP PG admission 2021)
अगर आप पीजी कोर्स के लिए अप्लाई कर रहे हैं, लेकिन आपका ग्रेजुएशन का फाइनल रिजल्ट अभी नहीं आया है, तो भी आप रजिस्टर कर सकते हैं। लेकिन आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय अपने ग्रेजुएशन के फर्स्ट और सेकंड ईयर के मार्क्स का औसत भरना होगा। अगर आपने सेमेस्टर सिस्टम से पढ़ाई की है, तो पहले से 5वें सेमेस्टर तक के कुल मार्क्स का प्रतिशत भरना होगा।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
जनरल

एमबीबीएस के बाद यह हो सकते हैं विकल्प

एमबीबीएस परीक्षा पास करने के बाद ज्‍यादातर छात्र मेडिकल क्षेत्र में ही काम करना पसंद करते हैं, हालांकि ऐसे छात्रों की भी कमी नहीं है जो एमबीबीएस के बाद ऑल्टरनेट करियर ऑप्शन चुनते हैं। माना जाता है कि एमबीबीएस के बाद छात्रों के पास कुछ लिमिटेड ऑप्शन ही होते हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *