करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टबैंकिंग

बैंकों में नौकरी के लिए कब-कब होंगे एग्जाम्स, आईबीपीएस भर्ती कैलेंडर-2021 जारी

आईबीपीएस भर्ती 2022
आईबीपीएस भर्ती

सरकारी बैंकों में भर्तियों के लिए परीक्षाएं आयोजित करने वाली संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने बैंकों में भर्तियों के लिए इस साल होने जा रही विभिन्न परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। क्लर्क, पीओ सहित अन्य भर्ती परीक्षा के लिए 2021-22 के लिए जारी एग्जाम कैलेंडर मेें बताया गया है कि इस साल कौन सी बैंक भर्ती परीक्षा कब होगी। साल भर चलने वाली इन परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट http://ibps.inपर यह जानकारी देख सकते हैं।

9 महीनों में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

जारी कैलेंडर के मुताबिक इस साल देश भर के ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट और राष्ट्रीयकृत बैंकों में क्लर्क के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 9 महीनों में पूरी कर ली जाएगी। ऑफिस असिस्टेंट पदों और बैंकों में क्लर्क पदों के लिए कैंडिडेट्स के सिलेक्शन प्रोसेस के तहत आखिरी चरण को अक्टूबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।

अक्टूबर में होगी पीओ, एमटी पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा

पीओ एमटी पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 9, 10, 16 और 17 अक्टूबर और मुख्य परीक्षा 27 नवंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 18 और 26 दिसंबर को होगी और इसके बाद सफल कैंडिडेट्स के लिए मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2022 को होगी।

आईबीपीएस की वेबसाइट के अनुसार बैंक एग्जाम्स-2021 के तहत किन पदों के लिए कौन सी भर्ती परीक्षा कब ली जाएगी जानिए

ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल.1, 2, 3 के लिए आईबीपीएस द्वारा आरआरबी एग्जाम्स अगस्त 2021 से शुरू होंगे। ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल.1 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 01, 07, 08, 14 और 21 अगस्त 2021 को ली जाएगी।ऑफिसर स्केल. 2 और 3 के लिए एक ही परीक्षा होगी जिसका आयोजन 25 सितंबर 2021 को किया जाएगा। ऑफिसर स्केल.1 की मुख्य परीक्षा 25 सितंबर 2021 को होगी। जबकि ऑफिस असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा 02 अक्टूबर 2021 को ली जाएगी।

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 28 अगस्त, 29 अगस्त, 04 सितंबर और 05 सितंबर 2021 को ली जाएगी। मुख्य परीक्षा 31 अक्टूबर 2021 को होगी।

आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 09, 10, 16 और 17 अक्टूबर 2021 को होगी। मुख्य परीक्षा 27 नवंबर 2021 को होगी।

स्पेशलिस्ट ऑफिसर 2021. प्रारंभिक परीक्षा 18 और 16 दिसंबर 2021 को होगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 जनवरी 2022 को किया जाएगा।

आईबीपीएस ने कहा है कि इन सभी परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। परिस्थितियों की मांग के अनुसार परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया जा सकता है।

Related posts
इकॉनोमिक्सइंजीनियरिंगबैंकिंगसीए

मैथ्स में बनाएं करियर, कामयाबी होगी कदमों में

अगर आपको संख्याओं से खेलना अच्छा लगता है, आप मैथ्स के जानकार हैं तो इन 5 फील्ड में शानदार करिअर बना सकते हैं। इनमें हाई सैलरी के साथ मिलेगा आपको भरपूर सम्मान भी मिलेगा। अगर आप इस विषय में महारत हासिल करना चाहते हैं तो 12वीं कक्षा पास कर देश…
कॉमर्सबैंकिंग

Central Bank of India Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के 1000 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Central Bank of India Recruitment 2023 सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत 1000 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों…
कॉमर्सन्यूज4यूबैंकिंग

सरकारी बैंकों में क्लर्क के 6035 पदों पर वैकेंसी, 20 जुलाई तक करें आवेदन

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन(IBPS) ने सरकारी बैंकों में क्लर्क के 6035 पदों पर वैकेंसी निकाली: इसके लिए 20 साल से 28 साल तक के कैंडिडेट्स IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर 21 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *