करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगजेईई मेन्सन्यूज4यू

जेईई मेंस जेईई-2021 फरवरी का परिणाम घोषित

JEE Main news in hindi
JEE Main news

Jee Main February Results : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी- NTA जेईई मेन फरवरी 2021 परीक्षा के परिणाम जारी जा चुके हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

इस सीजन में करीब 6 लाख 52 हजार उम्मीदवारों ने बीई और बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए जेईई मेन एग्जाम दिया था। वे सभी उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद अपना स्कोरकार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

JEE Main Result 2021 जानिए कैसे कर सकेंगे चेक

1. आधिकारिक वेबसाइट्स http://nta.ac.inपर http://jeemain.nta.nic.inया पर जाएं।

2. होम पेज पर जेईई मुख्य परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा, जहां अपना रोल नंबर और बाकी डीटेल्स भरें ।

4. कंप्यूटर स्क्रीन पर जेईई मेन परिणाम 2021 खुल जाएगा।

5. इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास रख लें।

Check JEE Main Result 2021 जेईई मेन रिजल्ट फरवरी 2021 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन फरवरी 2021 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है।

शिक्षा मंत्री ने किया ट्वीट

केंद्रीय प्रवेश मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2021 फरवरी के कुछ ही घंटों में जारी कर दी जाएगी

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन-2021 जो कि फरवरी माह में 23 से 26 फरवरी तक देश-विदेश के 331 शहरों में हो चुकी है। फरवरी परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 61 हजार 776 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए। जिनमें बीई-बीटेक के 6 लाख 52 हजार 627 एवं बीआर्क-बीप्लानिंग के लिए 63 हजार 65 स्टूडेंट्स शामिल थे।

उच्चतम एनटीए स्कोर पर जारी होगी एआईआर

इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा चार सेशन में संपन्न होने जा रही है। यदि स्टूडेंट चारों परीक्षाएं देता है तो स्टूडेंट के चारों सेशन में अलग-अलग एनटीए स्कोर में से उच्चतम एनटीए स्कोर के आधार पर आल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। यह एआईआर जून के प्रथम सप्ताह में जारी की जाएगी।
दरअसलए साल 2021 में जेईई मेन कई सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। जेईई मेन फरवरी सत्र महीने के 26 तारीख को खत्म हुआ था। फरवरी के बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 15 से 18 मार्च, 27 से 30 अप्रैल और 24 से 28 मई को होगी। सभी परीक्षाएं दो शिफ्ट्स में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे होनी है।
Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *