करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगएडमिशन एलर्टजेईई मेन्सन्यूज4यू

जेईई-मेन 2021: मार्च सेशन के लिए 6 मार्च तक करें आवेदन

JEE (Advanced) 2024
JEE (Advanced) 2024

JEE Main-2021 के मार्च सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। इस सेशन के लिए 6 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे।

ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पूर्व में चारों सेशन के लिए आवेदन किया हुआ है और अब वह अपने आगे के सेशन में अपने परीक्षा केन्द्र, स्वयं की समस्त जानकारी, अकेडमिक डिटेल्स आदि में बदलाव करना चाहते हैं तो उसके विकल्प भी दिए गए हैं।

उन्हें अपने रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन पर जाकर इस प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। साथ ही ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पूर्व में कोई आवेदन नहीं किया है और अब वह मार्च, अप्रेल, मई के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे न्यू रजिस्ट्रेशन विकल्प पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी जो अपने पूर्व में किए आवेदन से संतुष्ट हैं, उन्हें सीधे अगली परीक्षा का प्रवेश पत्र को डाउनलोड करना होगा।

12 हजार नए आवेदन

बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी जो फरवरी का एग्जाम दे चुके हैं और मार्च परीक्षा में भी बैठने वाले हैं, इसके साथ-साथ 12 हजार से अधिक ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने मार्च परीक्षा के लिए पहली बार रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन विद्यार्थियों के आवेदन क्रमांक फरवरी परीक्षा के आवेदन क्रमांक से भिन्न हैं। ऐसे में 6 मार्च तक 50 हजार से ज्यादा नए विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की संभावना दिखाई दे रही है। इस ट्रेण्ड के अनुसार ये माना जा सकता है कि मार्च माह में भी करीब 6 लाख विद्यार्थी जेईई-मेन में शामिल होंगे।

JEE Main-2021: 6 लाख 19 हजार 995 स्टूडेंट्स हुए थे परीक्षा में शामिल

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई.मेन-2021 जो कि फरवरी माह में 23 से 26 फरवरी तक देश-विदेश के 331 शहरों में हो चुकी है। फरवरी परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 61 हजार 776 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए। जिनमें बीई.बीटेक के 6 लाख 52 हजार 627 एवं बीआर्क.बीप्लानिंग के लिए 63 हजार 65 स्टूडेंट्स शामिल थे। इनमें से पेपर-1 में 95 फीसदी और पेपर 2 में 81.2 फीसदी स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। यानी लगभग 6 लाख 19 हजार 995 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 23 फरवरी को हुई बीआर्क.बीप्लानिंग के लिए 81.2 प्रतिशत यानी लगभग 51 हजार 208 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे। दिए गए आंकड़ों के अनुसार बीई.बीटेक परीक्षा के लिए बैठक कुल 6 लाख 19 हजार 995 स्टूडेंट्स में से 6 शिफ्टों में हुई परीक्षा में प्रत्येक शिफ्ट में करीब 1 लाख 3 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। प्रत्येक स्टूडेंट का अपनी शिफ्ट में बैठे कुल स्टूडेंट्स की संख्या के अनुरूप ही 7 डेसीमल पर्सेन्टाइल एनटीए स्कोर जारी किया जाता है।

बहरीन में लॉकडाउन की वजह से परीक्षा नहीं हुई

जेईई मेन फरवरी परीक्षा में 95 प्रतिशत स्टूडेंट्स को च्वाइस में पहला परीक्षा केन्द्र आवंटित किया गया है। जेईई मेन फरवरी माह की परीक्षा भारत के अलावा विदेश में कोलम्बो, ढ़ाका, दुबइ, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत एवं बहरीन में आयोजित होनी थी लेकिनए लॉकडाउन के चलते सिर्फ बहरीन में जेईई मेन फरवरी माह की परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका। इस संबंध में बहरीन का भारतीय दूतावास लगातार एनटीए के संपर्क में है। यहां के स्टूडेंट्स की परीक्षा मार्च माह में बैठने वाले स्टूडेंट्स के साथ कराई जाएगी।

 

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *