करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगगेटन्यूज4यू

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-GATE 2021 की फाइनल आंसर की जारी, 22 मार्च को आएगा नतीजा

GATE Answer Key 2021
GATE

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) आईआईटी बॉम्बे- ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग GATE 2021 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अब 22 मार्च को परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इस बार कुल 27 पेपरों के लिए (Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE 2021) परीक्षा हुई थी। इसमें दो नए पेपर शुरू किए गए हैं- यह सब्जेक्ट एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग ईएस (पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग) और ह्यमूनिटीज एंड सोशल साइंस-एक्सएच (मानविकी और सामाजिक विज्ञान) है। गेट 2021 स्कोरकार्ड तीन साल के लिए वैलिड होगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्ब की ऑफिटियल वेबसाइट http://gate.iitb.ac.inपर जाकर गेट 2021 आंसर की GATE Answer Key 2021 की चेक जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि GATE 2021 की परीक्षा 6 फरवरी से 14 फरवरी 2021 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 9 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से करीब 75 फीसदी स्टूडेंट्स ने GATE 2021 परीक्षा दी थी। GATE 2021 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 26 फरवरी को जारी की गई थी। उम्मीदवार इस पर आपत्तियां 4 मार्च, 2021 तक दर्ज करा सकते थे। GATE 2021 की उत्तर कुंजी के लिए प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है और अब 22 मार्च तक GATE परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। GATE परीक्षा 2021 के स्कोरकार्ड तीन साल के लिए वैध रहेंगें।

 

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *