करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

आइटी-कंप्यूटरइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

कोरोना का असर: जेईई मेन-अप्रेल स्थगित, आगे की परीक्षा जेईई-एडवांस्ड पर भी पड़ सकता है असर

JEE Main news in hindi
JEE Main news
अप्रैल में होने वाली तीसरे फेज की JEE मेन परीक्षा को भी फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। NTA के मुताबिक परीक्षा की नई तारीख जल्द ही जारी होगी। साथ ही कैंडिडेट्स को परीक्षा की नई तारीखों के बारे में परीक्षा से 15 पहले जानकारी दी जाएगी। यह परीक्षा 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित होनी थी।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा रविवार को ट्वीट कर जेईई-मेन अप्रेल परीक्षा के स्थगित होने की सूचना दी। इसके बाद आयोजक संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA द्वारा भी इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी कर दी गई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार फिलहाल परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा नहीं की गई है, परीक्षा के आयोजन के 15 दिन पहले सूचित किया जाएगा।
परीक्षा के इस स्थगन के बाद विद्यार्थियों में असमंजस है। सबसे बड़ी बात यह कि आने वाले मई माह में यह परीक्षा प्रस्तावित है। अब अप्रेल की स्थगित परीक्षा को मई में करवाना संभव प्रतीत नहीं होता। यदि यह परीक्षा जून में करवाई जाती है तो 3 जुलाई को जेईई-एडवांस्ड प्रस्तावित है।
जेईई-मेन और जेईई-एडवांस्ड के मध्य में कम से कम 20 दिन का अंतराल होना चाहिए। क्योंकि जेईई-एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड की घोषणा जेईई-मेन के परिणामों के बाद होगी, इसलिए दोनों परीक्षाओं में इतना अंतराल होगा। ऐसे में जून में जेईई-मेन करवाने की स्थिति में जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा तिथियों पर फर्क करना स्वभाविक है।
जून व जुलाई में जेईई-मेन और जेईई-एडवांस्ड के साथ-साथ बोर्ड की परीक्षाएं भी आयोजित होना प्रस्तावित है। दो माह में परीक्षाओं का भार स्टूडेंट्स पर आ सकता है। ऐसे में जेईई मेन की परीक्षा तिथियों को बोर्ड की परीक्षा तिथियों को अलग-अलग रखना होगा। स्टूडेंट्स को परीक्षाओं की अच्छी तैयारी समय रहते करनी चाहिए।

इस साल चार सेशन में होगी परीक्षा

इस साल JEE मेन की परीक्षा चार सेशन में आयोजित की जा रही है। इसके तहत पहले दो सेशन की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में पहले ही पूरी हो चुकी हैं। जिसके बाद तीसरे फेज की परीक्षा 27,28,29,और 30 अप्रैल को आयोजित होनी थी। लेकिन,फिलहाल इन्हें स्थगित कर दिया गया है। NTA के मुताबिक फरवरी सेशन में कुल 6,20,978 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि मार्च में यह संख्या 5,56,248 थीअप्रेल में 27 से 30 अप्रेल तक परीक्षा प्रस्तावित थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। आगामी परीक्षा की तिथि आयोजन से 15 दिन पहले सूचित की जाएगी।

CBSE और ISCE की परीक्षाएं भी स्थगित

इससे पहले केंद्र सरकार ने CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके पेपर 4 मई से शुरू होने वाले थे। 12वीं की परीक्षा भी टाल दी गई है। सरकार 1 जून को 12वीं की परीक्षा पर फैसला करेगी। अगर एग्जाम कराने का फैसला हुआ भी तो यह 15 जून के बाद ही होगी।

वहीं, CISCE ने भी 12वीं की परीक्षा को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं, 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा वैकल्पिक होगी। 10वीं के जो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, उनका रिजल्ट CISCE एक क्राइटेरिया के आधार पर तय करेगा। इस साल 10वीं-12वीं के थ्योरी एग्जाम 4 मई 2021 से शुरू होने थे।

स्टेट बोर्ड ने भी स्थगित की परीक्षा

इसके अलावा राजस्थान,एमपी, यूपी, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना,ओडिशा, महाराष्ट्र, समेत कई राज्य बोर्ड ने भी कोरोना के कारण अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। हरियाणा बोर्ड ने सीबीएसई की तरह 10वीं की परीक्षा रद्द कर इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट निकालने का फैसला किया है। पंजाब ने 5वीं, 8वीं और 10वीं की परीक्षा नहीं लेने का फैसला किया है।

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *