करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगजेईई मेन्स

जेईई-मेन 2021:

jee main result 2021
jee main-2021

तीसरे सेशन में सिर्फ सात शिफ्ट, 22 जुलाई को सिर्फ एक शिफ्ट में हुई परीक्षा
25 एवं 27 जुलाई को 2-2 शिफ्टों में होगी परीक्षा
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जिसके तीसरे सेशन की परीक्षा 20 से 27 जुलाई के मध्य जारी है। गुरुवार 22 जुलाई को जेईई-मेन परीक्षा केवल एक शिफ्ट में दोपहर 3 से 6 के मध्य संपन्न हुई, जबकि 20 जुलाई को यह परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित की गई थी। साथ ही 25 एवं 27 जुलाई को भी यह परीक्षा 2-2 शिफ्टों में करवाई जाएगी। इस प्रकार जेईई-मेन तीसरे सेशन की परीक्षा अब आठ की जगह सात शिफ्टों में ही संपन्न होगी।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन तीसरे सेशन के लिए 7 लाख 9 हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इस परीक्षा का आयोजन दी गई तिथियों में सात शिफ्टों में होने से अब प्रत्येक शिफ्ट में लगभग एक लाख 1 हजार 285 विद्यार्थी शामिल हों। प्रत्येक शिफ्ट में शामिल विद्यार्थियों की संख्या पर ही 7 डेसीमल पर्सेन्टाइल में एनटीए स्कोर जारी किया जाता है। शिफ्टों की संख्या 8 की जगह 7 होने से हर शिफ्ट में विद्यार्थियों की संख्या कुछ बढ़ेगी और इससे विद्यार्थियों में कॉम्पीटिशन का स्तर बढ़ेगा

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *