करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगजेईई मेन्स

जेईई-मेन- 2021

jee main result 2021
jee main-2021

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन चौथे सेशन के आवेदन एवं करेक्शन का अंतिम मौका दिया गया है। अब विद्यार्थी 11 अगस्त रात 9.00 बजे तक आवेदन में हुई त्रुटियों में करेक्शन कर सकेंगे। चौथे एवं अंतिम सेशन की परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त एवं 1 व 2 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। इस सेशन के लिए सात लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

करेक्शन का अंतिम मौका

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पूर्व में चारों सेशन के लिए आवेदन किया हुआ है और अब वे चौथे सेशन के लिए अपने परीक्षा केन्द्र, कैटैगिरी, स्टेट ऑफ़ एलिजिबिलिटी, स्वयं की समस्त जानकारी, अकेडमिक डिटेल्स, अपलोड दस्तावेज आदि में बदलाव करना चाहते हैं तो वह अपने रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन पर जाकर अपनी आवशयकता अनुसार इन प्रविष्टियों में बदलाव कर सकते है। स्टूडेंट्स स्वयं व अपने माता पिता के नाम, जन्म दिनांक, फोटो, सिगनेचर में बदलाव नहीं कर सकता है। विद्यार्थियों के पास कैटेगिरी बदलने का यह अंतिम अवसर है। विद्यार्थी जनरल से ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी-एसटी कैटेगिरी में बदलाव कर सकते हैं। साथ ही कैटेगिरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों द्वारा भरी गई इस कैटेगिरी पर ही विद्यार्थियों की एआईआर के साथ कैटेगिरी रैंक जारी की जाएगी और काउंसलिंग के दौरान एआईआर के बाद उसी कैटेगिरी रैंक पर ही आवंटन किया जाएगा। ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के विद्यार्थी जिन्होंने आवेदन के दौरान अण्डरटेकिंग दी है और अभी उनके पास सर्टिफिकेट नहीं है, तो काउंसलिंग के दौरान यह कैटेगिरी सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं। कैटेगिरी दस्तावेज न देने पर इन्हें जनरल कैटेगिरी में गिना जाएगा।

50 हजार से अधिक नए आवेदन

एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि चौथे सेशन की परीक्षा के लिए 50 हजार से अधिक नए विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं। ये वे विद्यार्थी हैं जिन्हांने पूर्व में तीनों सेशन की परीक्षा नहीं दी और अब अप्रेल व मई के लिए आवेदन कर रहे हैं।

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *