करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

आइटी-कंप्यूटरइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

गर्ल कैटेगरी में 336 रैंक पर मिली आईआईटी बॉम्बे में सीएस

JEE Advanced 2021
JEE Advanced 2021

आईआईटी-एनआईटी समेत कुल 114 कॉलेजों की 52423 सीटों के लिए जोसा द्वारा ज्वाइंट काउंसलिंग के प्रथम राउण्ड के सीट आवंटन में ब्रांच की रैंक सामने आ रही है। विद्यार्थी जिन्हें प्रथम राउण्ड सीट आवंटन में किसी भी कॉलेज का सीट आवंटन हुआ था उन्हें कल 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।

ऑनलाइन रिपोर्टिंग में जोसा द्वारा विद्यार्थियों को अपलोड किए गए दस्तावेजों में त्रुटि पाए जाने पर विद्यार्थियों के सवालों के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। स्टूडेंट्स 31 अक्टूबर तक जोसा द्वारा प्राप्त क्वेरी के रिस्पांस देकर अपनी आवंटित सीट कन्फर्म कर सकते हैं।

एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जोसा काउंसलिंग में लड़कियों को सुपर न्यूमेरेरी सीटें मिलाकर 20 प्रतिशत फीमेल पूल से सीटे आवंटित होने से 336 एआईआर वाली लड़की को भी सामान्य श्रेणी में आईआईटी बॉम्बे में सीएस ब्रांच आवंटित हुई है। गत वर्ष आईआईटी बॉम्बे की सीएस ब्रांच की क्लोजिंग रैंक लड़कियों में 248 थी। इस वर्ष टॉप एआईआर में लड़किया कम होने 20 प्रतिशत फीमेल पूल से इस रैंक पर भीआईआईटी बॉम्बे में सीएस आवंटित हुई है ऐसे में शीर्ष आईआईटी की कोर ब्रांचों को चुनने का अवंसर प्राप्त हुआ है। इस कैटेगिरी वाले विद्यार्थियों को भी गत वर्ष के मुकाबले पीछे की रैंक आने पर भी आईआईटी, एनआईटी कॉलेज सीट का आवंटन हुआ है।

परेशानी में विद्यार्थी

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को आवंटित सीट को लेने के लिए सीट असेपटेंस फीस जमा करनी है परन्तु विद्यार्थी द्वारा फीस जमा करने के बाद भी उनके फीस डिपोज़िशन का स्टेटस में इन्कम्प्लीट दिखा रहा है, जिससे विद्यार्थी अपनी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के प्रोसेस को पूरा नहीं का पा रहे है साथ ही उन्हें केवल 30 अक्टूबर शाम 5 बजे रतक का ही समय दिया गया है।

ऐसे में विद्यार्थी समय कम दिए जाने से परेशान दिखाई दे रहे है। जोसा द्वारा इन विद्यार्थियों की परेशानी को समझते हुए इसका जल्द ही समाधान देना चाहिए ताकि विद्यार्थी अपनी आवंटित सीट को ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर कन्फर्म कर सके। स्टूडेंट्स को स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी प्रूफ के तौर पर 12वीं बोर्ड का पास सर्टिफिकेट या मार्कशीट स्कैन कर अपलोड करनी होगी। विद्यार्थियों को प्रथम राउण्ड में कॉलेज का आवंटन नहीं हुआ है। उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग व सीट असेपटेंस फीस जमा करने की आवश्यक्ता नहीं हैं। उन्हें आगे की काउंसलिंग का इंतजार करना होगा।

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *