करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जेईई एडवांस्डजेईई मेन्सनीट

NEET, JEE Mains 2021 Exam Dates: नीट यूजी, जेईई मेन्स 2021 परीक्षा जल्द, ये है संभावित डेट

जेईई और नीट परीक्षा 2021 तारीखों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। शिक्षा मंत्रालय जल्द ही इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के बचे हुए दो एडिशन के आयोजन पर फैसला कर सकता है। एग्जाम शेड्यूल को लेकर समीक्षा की जा रही है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि परीक्षा 01 अगस्त को आयोजित की जा सकती है।

दरअसल, इस साल से उम्मीदवारों की सहुलियत के लिए फ्लेक्सिबिलिटी और अपने स्कोर में सुधार करने का मौका देने के लिए जेईई-मेन्स परीक्षा को साल में चार बार आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण फरवरी में, मार्च में दूसरा चरण, जबकि अगले चरण में अप्रैल और मई के लिए निर्धारित किया गया था। लेकिन देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड संक्रमित मामलों की संख्या में तेजी देखते हुए उन्हें स्थगित कर दिया गया था।

मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “इंजीनियरिंग की लंबित संस्करणों के शेड्यूल पर फैसला करने के लिए स्थिति की समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 1 अगस्त को मेडिकल की नीट यूजी परीक्षा आयोजित कर सकते हैं, इस पर भी विचार किया जा रहा है।

जेईई-एडवांस परीक्षा की तारीखों का भी इंतजार

इसके अलावा प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी और नेशनल इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जेईई-एडवांस परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था। परीक्षा 3 जुलाई के लिए निर्धारित की गई थी, जबकि नीट पर आगे कोई निर्णय नहीं लिया गया था। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 01 मई से शुरू होने वाले थे, जिन्हें रोक दिया गया था।

केंद्रीय विश्वविद्यालय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट

इसके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के पर भी मंत्रालय के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। एनटीए के माध्यम से आयोजित होने वाली सीयूसीईटी परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को से देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन दिया जाता है।

हाल ही में लंबे समय से इंतजार कर रहे सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्र-छात्राओं को भी बड़ी राहत मिली है। बोर्ड ने मूल्यांकन मानदंड के साथ-साथ परिणाम की तारीख को भी घोषित कर दिया है। इसके मुताबिक परीक्षा का परिणाम जुलाई के अंत में में जारी किया जाएगा।

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *