करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंग

आईआईटी एनआईटी, जोसा काउंसलिंग 2021: आईआईटी में पहला सेमेस्टर ऑनलाइन 23 नवंबर से 6 दिसम्बर के मध्य

iit-bombay
iit-bombay

देश की आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई के 114 कॉलेजों की जोसा द्वारा करवाई गई ज्वाइंट सीट काउंसलिंग के वाद अंतिम एवं छठे राउंड के इस राउंड में आईआईटी की सीट का आवंटन होगा । उन्हें आवंटित आईआईटी की वेबसाइट से शेष परीक्षा शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करनी होगी।

आईआईटी में पहला सेमेस्टर ऑनलाइन 23 नवंबर से 6 दिसम्बर के मध्य

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष कोरोना के चलते आईआईटी के पहले सेमेस्टर की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जा रही है। आईआईटी द्वारा वेबसाइट पर जारी की गई सूचना के अनुसार ज्यादातर आईआईटी की ऑनलाइन क्लासेज 23 नवंबर से 6 दिसम्बर के मध्य प्रारंभ होगी। इसमें आईआईटी गांधीनगर की क्लासेज 23 नवंबर,आईआईटी इंदौर, भुवनेश्वर, रूड़की की 26 नवंबर,आईआईटी दिल्ली, हैदराबाद, पल्लकड़ की 29 नवंबर,आईआईटी जम्मू की 30 नवंबर,आईआईटी वाराणसी, रोपर, मंडी, तिरुपति, कानपुर, मद्रास की क्लासेज 1 दिसम्बर को,आईआईटी गुवाहाटी को 4 दिसम्बर,आईआईटी धनबाद की 6 दिसम्बर से प्रारंभ होगी। अभी आईआईटी मुंबई, खरगपुर,पटना,जोधपुर,धारवाड़, गोवा, भिलाई की वेबसाइट पर क्लासेज प्रारंभ होने की कोई सूचना जारी नहीं की गई है।

आंशिक प्रवेश फीस जमा कराने की तिथि 20 से 24 नवम्बर के मध्य

एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को छठे राउंड में एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई की सीट का आवंटन होगा , यदि ये विद्यार्थी एनआईटी सिस्टम से आवंटित अपने कॉलेज से संतुष्ट हैं, उन्हें सर्वप्रथम आंशिक प्रवेश फीस जमा करानी होगी। अन्यथा उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी।विद्यार्थियों को आंशिक प्रवेश फीस जमा 20 से 24 नवंबर के मध्य जमा करवानी होगी।विद्यार्थियों द्वारा काउंसलिंग के दौरान जमा करवाई गई सीट असेप्टेंस फीस एवं आंशिक प्रवेश फीस उनके प्रवेश के दौरान शेष कॉलेज की फीस में समायोजित कर ली जाएगी। वे विद्यार्थी जो अपने एनआईटी सिस्टम से आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं और खाली सीटों के लिए करवाई जा रही सीएसएबी काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे अपनी आंशिक प्रवेश फीस जमा कर अपनी आवंटित सीट सुरक्षित कर भी सीएसएबी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। यह सीएसएबी काउंसलिंग प्रक्रिया 27 नवंबर से 13 दिसंबर के मध्य संपन्न होगी।

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *