करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगएग्जामजेईई मेन्सन्यूज4यू

जेईइ-मेन-2021: पहले दिन हुई बीआर्क के लिए परीक्षा, 24 से 26 फरवरी तक बीई-बीटेक

jee main-2021
jee main-2021
  • सेंटर पर देना हाेगा नॉन- काेविड का सेल्फ डिक्लेरेशन, दिव्यांग कैंडिडेट्स को साथ ले जाना होगा स्क्राइब

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा इस वर्ष 23 फरवरी से शुरू हुई। परीक्षा के तहत पहले दिन बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए परीक्षा हुई। वहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर मंगलवार को परीक्षा से संबंधित प्रेसरिलीज भी जारी कर दी। बीई-बीटेक की परीक्षा 24 से 26 फरवरी तक होगी।

इस वर्ष फरवरी परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 61 हजार 776 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इसमें से बीई-बीटेक के लिए 6 लाख 52 हजार 627 एवं बीआर्क व बी.प्लानिंग के लिए 63 हजार 65 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। बीई.बीटेक के लिए पंजीकृत कुल विद्यार्थियों में से 4 लाख 54 हजार 852 छात्र तथा 1 लाख 97 हजार 771 छात्राएं पंजीकृत हैं। ट्रांसजेंडर कैटेगिरी के 4 विद्यार्थी शामिल हैं। 23 फरवरी मंगलवार को हुई बीआर्क परीक्षा के लिए 31 हजार 100 छात्र एवं 31 हजार 965 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। बीआर्कए बी-प्लानिंग के लिए देश में कुल 437 परीक्षा केन्द्र एवं 24 से 26 फरवरी के मध्य होने वाली बीई-बीटेक के लिए 828 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

21 हजार 609 विद्यार्थी क्षेत्रीय भाषा में देंगे परीक्षा

पहली बार 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होने वाली जेईइ-मेन परीक्षा के लिए कुल 21609 विद्यार्थी पंजीकृत होंगे। इसमें 19980 विद्यार्थी बीई.बीटेक परीक्षा में एवं 10 हजार629 विद्यार्थी बीआर्क परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए। इसके अतिरिक्त बीइ-बीटेक के लिए 6 लाख 9 हजार 889 विद्यार्थियों ने इंग्लिश मीडियम एवं 22 हजार 758 विद्यार्थियों ने परीक्षा का मीडियम हिन्दी चुना।

331 शहरों के 828 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा

कोविड के चलते इस वर्ष देश-विदेश के 331 शहरों में 828 परीक्षा केन्द्र स्थापित कर परीक्षा करवाई जा रही है। देश के 321 शहरों के साथ-साथ विदेश के 10 परीक्षा शहर बहरीन, कोलंबोए ढाका, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजहां, सिंगापुर एवं कुवैत में भी यह परीक्षा करवाई जाएगी।

स्वयं का ज्योमेट्री बॉक्स सेट लेकर जाएं

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि मंगलवार को होने वाली बीआर्क के तृतीय भाग में होने वाले ड्राइंग टेस्ट के लिए विद्यार्थी को स्वयं का ज्योमेट्री बॉक्स सेट, पेन्सिल्स व क्रेयोन्स लेकर जाने होंगे। विद्यार्थियों को ड्राइंग शीट पर वाटर कलर का उपयोग नहीं करने दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग का अलग-अलग समय

एनटीए द्वारा जेईई मेन के प्रवेश पत्रों में प्रत्येक विद्यार्थी को रिपोर्टिंग का अलग-अलग समय दिया गया है। संभवतया सभी विद्यार्थी एक ही समय में परीक्षा केन्द्र न पहुंचे और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए एनटीए द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इसलिए विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र में दिए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार ही परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें। परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।

कोरोना के मद्देनजर यह हाेगी व्यवस्था

कोरोना के बीच आयोजित हो रही परीक्षा के लिए काेविड गाइडलाइंस भी जारी की है। जारी गाइडलाइंस के मुताबिक परीक्षा से पहले और बाद में कुर्सी, टेबल, कम्प्यूटर, की-बोर्ड, माउस आदि को सेनेटाइज किया जाएगा। स्टूडेंट्स को केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार दूर-दूर बैठाया जाएगा, जिससे स्टूडेंट एक- दूसरे के संपर्क में नहीं आएं। परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर निकलते समय भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

यह लेकर जाएं

विद्यार्थियों को दिए गए प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा। विद्यार्थी को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केन्द्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे। विद्यार्थी स्वयं के साथ आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर व पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे।

यह लेकर नहीं जाएं

विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी। विद्यार्थियों को प्रवेश द्वार पर थर्मल स्केनिंग कर प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी।

परीक्षा में यह उपलब्ध करवाएंगे

साथ ही विद्यार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा जिसे विद्यार्थी को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर रफ कार्य के लिए 6 रफ शीट उपलब्ध करवाई जाएगी। इस पर विद्यार्थी को रोल नम्बर एवं नाम लिखकर परीक्षा समाप्त होने पर पर्यवेक्षक को लौटाना होगा। साथ ही विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश पत्र एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म को नियत स्थान पर छोडऩा होगा।

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *