करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

जेईई-एडवांस्ड प्रवेश पत्र जारी

JEE Advanced 2021
JEE Advanced 2021

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई- एडवांस्ड जो कि इस वर्ष 3 अक्टूबर को देश के 229 परीक्षा शहरों में प्रातः 9 से 12 और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे होने जा रही है। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। प्रवेश पत्रों के साथ कोविड -19 की गाइडलाइने भी जारी कर दी गयी है। इस वर्ष भी कोटा में कई परीक्षा केंद्र बनाये गए है जिससे कोटा के हज़ारो विद्यार्थियों को सुविधा होगी।कोटा में बनाये गए परीक्षा केन्द्रो में शिव ज्योति रानपुर, बिट्स एन्ड बाइट्स ,परीक्षा डेस्क, वाइबल सोलूशन्स आदि शामिल है।

रिपोर्टिंग टाइम एसएमएस के माध्यम से होंगे सूचित

एलन के कॅरिअर काउन्सलिंग एक्सपर्ट अमित आहुजा के अनुसार इस वर्ध 4 पेज का प्रवेश पत्र दिया गया है पहले पेज में विद्यार्थी का एडमिट कार्ड एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म दिया गया है।इस सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म में विद्यार्थी से कोविड-19 संबंधित जानकारियां मांगी गई है जिसे भरकर विद्यार्थी को स्वयं एवं अपने अभिभावक के हस्ताक्षर करवाने होंगे। विद्यार्थी को इस डिक्लेरेशन फॉर्म एवं प्रवेश पत्र को जेईई एडवांस पेपर 2 चालू होने के पश्चात परीक्षक को जमा कराना होगा। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्रों में रिर्पोटिंग टाइम नहीं दिया गया है रिर्पोटिंग टाइम सभी विद्यार्थियों को परीक्षा चालू होने से पहले एसएमएस के माध्यम से बताया जाएगा जिससे विद्यार्थी अपने दिए गए अलग-अलग रिर्पोटिंग टाइम के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंच सके और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन किया जा सके।
ध्यान रखने योग्य बाते
एक्सपर्ट अमित आहुजा ने बताया की विद्यार्थी को प्रवेश पत्र के साथ कोई भी एक आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, स्कूल आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट एवं पैन कार्ड अपने साथ लेकर जाने होंगे। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्रों पर दिए गए बारकोड को बारकोड रीडर के माध्यम से पढ़कर परीक्षा केंद्रों के एंट्री प्वाइंट पर ही उन्हें परीक्षा देने के लिए लेब आवंटित कर दी जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए उनका कंप्यूटर सिस्टम परीक्षा चालू होने से आधा घंटा पूर्व आवंटित कर दिया जाएगा जिस पर विद्यार्थी का नाम, फोटो एवं जेईई एडवांस रोल नंबर उल्लेखित होंगे। विद्यार्थी इस कंप्यूटर पर अपना जेईई-एडवांस का रोल नंबर एवं स्वयं की डेटऑफ बर्थ पासवर्ड की भारती डालकर लॉगइन कर सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा चालू होने से 25 मिनट पूर्व परीक्षा सम्बंदित दिशा निर्देश दे दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को रफ वर्क करने के लिए प्रत्येक पेपर में स्क्रैंबल पैड दिए जाएंगे जिस पर विद्यार्थियों को एडवांस का एप्लीकेशन नंबर एवं स्वयं का नाम लिखना होगा। स्क्रैंबल पैड को परीक्षा समाप्त होने के पश्चात विद्यार्थी अपने साथ ले जा सकता है। विद्यार्थियों को कोई एक्स्ट्रा स्क्रैंबल पैड नहीं दिया जायेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में स्वयं का पेन एवं पेंसिल ले जाने होंगे साथ ही विद्यार्थियों को स्वयं का मास्क पहनकर भी जाना होगा। परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी सैनिटाइजर की बोतल एवं पानी पीने के लिए पारदर्शी बोतल भी साथ में लेकर जाएगा। विद्यार्थियों को किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा के दौरान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही विद्यार्थियों को रिंग, ब्रेसलेट, इयररिंग्स, नोज पिन, ताबीज़ आदि पहन के नहीं जाने की सलाह दी गई है। विद्यार्थियों को बड़े बटन वाले कपड़े भी पहन के नहीं जाने की सलाह दी गई है इसके अलावा विद्यार्थियों को जूतों के स्थान पर चप्पल एवं सैंडल पहन कर आने को कहा गया है।विद्यार्थियों की सिंपल घड़ी पहनने की अनुमति दी गयी है।

 

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *