करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

आर्किटेक्चरइंजीनियरिंगजेईई मेन्स

जेईई-मेन-2021: बीआर्क-बी प्लानिंग का परिणाम घोषित

architect
architect

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए (NTA) ने गुरुवार को जेईई मेन-2021 पेपर 2 B.Arch./B.Plan बी आर्किटेक्चर और बी प्लानिंग का रिजल्ट जारी कर दिया है। फ़रवरी सत्र जेईई मेन पेपर 2 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने पेपर 2 जेईई मेन परिणाम 2021 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पता कर सकते हैं।

फाइनल आंसर-की भी जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2021 पेपर-2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी भी जारी कर दी है। उम्मीदवार सीधे नीचे दिए गए सीधे लिंक से जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2021 को डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे देखें रिजल्ट

• रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
• सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाएं।
• इसमें होम पेज पर “JEE Main 2021 FEB Session NTA Score Paper-II” के लिंक पर क्लिक करें।
• अब एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
• रिजल्ट अब आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
• रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए प्रिंट ले लें।

जेईई-मेन के बीआर्क व बीप्लानिंग परीखा 23 फरवरी को दो पारियों देश विदेश के 329 परीक्षा शहरों में संपन्न हुई, जिसमें 68188 विद्यार्थी शामिल हुए। फरवरी बीआर्क परीक्षा के लिए 48836 एवं बी-प्लानिंग के लिए 19352 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बीआर्क परीक्षा में 24985 छात्राएं एवं 23851 छात्र शामिल हुए। इसके साथ ही बी-प्लानिंग परीक्षा में 9321 छात्राएं एवं 10021 छात्र परीक्षा में बैठे।

इस परीक्षा का एनटीए स्कोर जारी कर दिया गया है। जारी किए गए एनटीए स्कोर में बीआर्क व बी-प्लानिंग के लिए तेलंगाना के जोसुला वेंकट आदित्य और महाराष्ट्र के जाधव आदित्य सुनील ने 100 पर्सेन्टाइल एनटीए स्कोर हासिल किया। इससे पहले पेपर- 1 परीक्षा के नतीजे 8 मार्च को घोषित किए गए थे। रिजल्ट घोषित करने से पहले NTA ने फाइनल ‘आंसर की’ जारी की थी।

दो कैंडिडेट्स ने हासिल किए 100 स्कोर

अगली बीआर्क व बी प्लानिंग की परीक्षा मई में संपन्न होगी, विद्यार्थियों द्वारा दोनों परीक्षाएं देने पर उच्चतम एनटीए स्कोर के आधार पर आल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से एनआईटी, एसपीए आदि संस्थान मिलाकर लगभग 850 सीटों पर प्रवेश मिलता है।

इस साल 4 फेज में हो रही हैं परीक्षाएं

JEE Main 2021 की परीक्षा एक साल में चार चरणों में आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया है। पहले सेशन की परीक्षा फरवरी में, मार्च में दूसरे सेशन की परीक्षा, तीसरे की अप्रैल में और चौथे सेशन की परीक्षा में मई में आयोजित की जाएगी। फरवरी की परीक्षा हो गई है। मार्च सेशन के परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख खत्म हो चुकी है। मार्च में JEE मेन फेज-2 की परीक्षा 16,17 और 18 मार्च को हुई। जेईई मेन रिजल्ट में सामान्यीकरण प्रक्रिया के बाद मिले एनटीए स्कोर के आधार पर बनी जेईई मेन रैंक लिस्ट भी जारी की जाती है। इसके बाद, जो लोग आवश्यक जेईई मेन कटऑफ अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें जोसा (JoSAA) द्वारा आयोजित काउंसलिंग में भाग लेने के लिए बुलाया जाता है, ध्यान रहे कि जोसा सीट आवंटन के लिए काउंसलिंग आयोजित करने की जिम्मेदारी भी निभाती है।

B.Arch में एडमिशन के लिए 12वीं में PCM और 50 फीसदी मार्क्स की अनिवार्यता हटी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए B.Arch प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में छूट के बारे में जानकारी दी। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण एकेडमिक ईयर 2021-2022 के लिए बी.आर्क डिग्री कोर्स में एडमिशन की पात्रता में राहत दी गई है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स के लिए पीसीएम और 12वीं में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होने की शर्त हटा दी गई है। अब पीसीएम विषयों के साथ 12वीं में सिर्फ पास के साथ 10+3 डिप्लोमा की पात्रता रखी गई है।

 

 

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *